फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्टर ने श्वेता तिवारी को कह डाला 'बुढ़िया', काम करने से किया मना

Fri, 02 Jun 2017 11:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
श्वेता तिवारी
विज्ञापन
श्वेता तिवारी टीवी की सबसे मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं। एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' से वो फेमस हुई थीं और आज भी लोग उन्हें 'प्रेरणा' के नाम से जानते हैं। कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि वो लाइफ ओके के सीरियल 'इंतकाम एक मासूम का' में दिखाई देंगी। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स पर यकीन करें तो इस शो में अब श्वेता की जगह मेघा गुप्ता ने ले ली है क्योंकि इसके लीड एक्टर अविनाश सचदेव ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अविनाश और श्वेता के बीच लंबे समय से अनबन चल रही है। जब अविनाश को ये पता चला कि शो में उन्हें श्वेता के साथ रोमांस करना पड़ेगा तो उन्होंने मेकर्स से साफ कह दिया कि वो उनके साथ काम नहीं करेंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने ये तक कह डाला कि श्वेता काफी बड़ी और बूढ़ी लगती हैं और इस वजह से उनकी जोड़ी जमेगी नहीं।
 
विज्ञापन

अविनाश ने खबरों को किया खारिज

अविनाश सचदेव
जब अविनाश से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस खबर को खारिज करते हुए कहा, 'मैं श्वेता तिवारी को जानता तक नहीं हूं। हम कभी मिले भी नहीं है। तो मुझे उनके साथ कोई प्रॉब्लम कैसे हो सकती है? ये सब बकवास है।'

वहीं श्वेता का कहना है, 'मैंने अविनाश को गूगल पर सर्च किया, मैं जानना चाहती थी कि वो दिखते कैसे हैं और फिर मुझे पता चला कि उन्होंने 'छोटी बहू' मे काम किया है। प्रोड्यूसर अनुराधा सरीन 12 साल से मेरी दोस्त हैं। उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट सुनाई थी लेकिन मैं इसे करना नहीं चाहती थी क्योंकि वो निगेटिव रोल था। यहां तक कि वो मेरी सहूलियत के हिसाब से और मुंह मांगी रकम देने को तैयार थीं। 

श्वेता को आखिरी बार लाइफ ओके पर ही आने वाले शो 'बेगूसराय' में देखा गया था और अविनाश 'बालिका वधू' में में नजर आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें