अभिनव का असीम पर पलटवार
अभिनव ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक लंबा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने असीम के आक्रामक व्यवहार और रियलिटी शो में उनके रवैये पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, "वह मुझे अच्छी तरह जानता है, लेकिन उसने गलती की। मैं चुप रहता हूं और खड़ा रहता हूं। कोई रियलिटी शो मुझे आक्रामक या अपमानजनक नहीं बना सकता। किरदार कंटेंट से ज्यादा मायने रखता हैं। अगर धक्का-मुक्की और सेट का सामान तोड़ना ही उपलब्धि है, तो मैं प्रभावित नहीं हूं। MMA ट्राई करो, देश के लिए खेलो। शांत रहो!"
असीम का जवाब
धमकी की खबर के कुछ घंटों बाद, असीम ने इंस्टाग्राम पर अभिनव से फर्जी टिप्पणियों और आईडी के जरिए सहानुभूति बटोरना बंद करने को कहा। उन्होंने लिखा, "इंटरनेट पर कोई भी कुछ भी लिख सकता है। या तो खड़े रहो या चुप रहो।" यह विवाद अभी भी सुर्खियों में है और दोनों पक्षों के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
यह भी पढ़ें:
Kesari 2 Collection Day 4: सोमवार को 'केसरी चैप्टर 2' के कलेक्शन में आई गिरावट, जानें चौथे दिन की कमाई