'लाफ्टर शेफ 2' में अभिनव अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
कृष्णा अभिषेक अभिनव संग कॉमेडी करते दिखे
शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ की बात करें तो जब अभिनव इस शो में बतौर मेहमान आया तो भारती सिंह ने उसका स्वागत किया। वहीं कृष्णा अभिषेक ने कहा कि अभिनव अपना पॉपुलर डायलॉग बोले, ‘मुझे फड़क नहीं पड़ता’। इसी डायलॉग को यह लड़का अक्सर सोशल मीडिया रील्स पर बोलता हुआ नजर आता है।
यूजर्स ने अभिनव को लेकर लिखे ये कमेंट्स
शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ में अभिनव अरोड़ा को देखकर कई यूजर्स गुस्से में नजर आए। एक यूजर अभिनव को लेकर लिखा, ‘ यहां आने के बाद अब रोस्ट, वायरल दोनों होगा।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘गुरु जी कहां से लगता है ये सबको।’ एक और यूजर ने भी लिखा, ‘और करो ट्रोल, लो आ गया टीवी पर।’