'बिग बॉस 6' के घर से पांचवे सप्ताह संपत बेघर हुई थीं और इस सप्ताह आशका घर से बेघर हुई हैं। वहीं आशका जिन्होंने बिग बॉस के घर में रो-रोकर नदियां बहा दी थी। हालांकि इस सप्ताह नॉमिनेशन में चार प्रतिभागियों के नाम शामिल थे। इनमें निकेतन, वृजेश, सपना और आशका थे।
सबसे कम वोट पाकर आशका घर से बेघर हो गईं और आशका इससे बेहद खुश लग रहीं थीं क्योंकि वे अब बिग बॉस के घर को अलविदा कहना चाहती थीं।
बिग बॉस के छठें सप्ताह में सलमान ने ना सिर्फ घरवालों की पोल खोली बल्कि बिग बॉस के पडोसियों के घर यानी मड हाउस के दर्शन भी करवाए।
इस सप्ताह एक टास्क के दौरान जहां मिंक को सपना से अपने 8 इंच बाल कटवाने पड़े वहीं विशाल को एक टास्क के दौरान आंवला, करेला और अंडे का जूस पीना पड़ा था जिससे बाद में विशाल को वॉमेटिंग भी हो गई थी।
इसके अलावा सना ने विशाल के साथ डांस भी किया और सबने जमकर मस्ती की। इस सप्ताह राजीव को घर का कैप्टन बनाया गया है।