जी हां, शुक्रवार को बिग बॉस के घर से बेघर हुई आश्का को नया ठिकाना मिल गया है। ये ठिकाना कहीं और नहीं बल्कि बिग बॉस के घर के नए पडोसी घर 'मड हाउस' में मिला है।
दरअसल, नॉमिनेशन के बाद सबसे कम वोट पाकर शुक्रवार को आश्का को घर से बेघर होना पड़ा। लेकिन शनिवार को सलमान से मिलने के बाद उन्हें बिग बॉस के गेम में शामिल होने का एक और मौका दिया गया जिसमें उन्हें बिग बॉस के नए घर मड हाउस में रहने का मौका मिला।
हालांकि शुरूआत में आश्का इस बात से अंजान थी लेकिन जब उन्हें मड हाउस में जाने का मौका मिला तो वहां इमाम सिद्की और निरहुआ पहले से मौजूद थे जिन्हें देखकर आश्का की खुशी का ठिकाना ना रहा।
अब देखना होगा कि इस नए घर में कौन-कौन आता है और अपने आंसुओं से आश्का कब तक बिग बॉस के नए घर में टिक पाती है।