टीवी की सबसे लोकप्रिय रील लाइफ जोड़ियों में से एक आमिर अली और संजीदा शेख की जोड़ी अब टूटने के कगार पर है। पहल आमिर अली ने की है। उन्होंने कुछ ऐसा कहा है कि संजीदा उनके साथ अब और कदमताल शायद ही कर सकें।
आमिर का कहना है कि वह अब किसी भी डांस रिऐलिटी शो में भाग नहीं लेना चाहते। यानि कि आमिर अगर रियलिटी शो का हिस्सा नहीं होंगे तो संजीदा भी बिना पार्टनर हिस्सा नहीं ले पाएंगी। इसलिए 'नच बलिए' की विजेता यह डांसिंग जोड़ी अब किसी और डांसिंग रियलिटी शो मे शायद ही दिखाई दे।
वैसे ये उनके चाहने वालों के लिए बुरी खबर है। क्योंकि वह इस जोड़ी को बहुत पसंद करते हैं। विशेषकर स्टेज पर या रियलिटी शोज में परफोर्मेंस करते देख।
आमिर ने साफ कहा है कि वह फिटनेस प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं। उनके कंधे में भी दिक्कत हो गई है। इसलिए वह डांसिंग शोज से खुद को दूर रखेंगे।
लेकिन खुशी की बात यह है कि आमिर का कहना है कि 'झलक दिखला जा' के लिए जरूर उनका मन मचल सकता है। इसलिए दर्शकों को बहुत परेशान होनी की जरूरत नहीं हैं क्योंकि 'नच बलिए' और 'झलक दिखला जा' ही टीवी के सुपर हिट डांसिंग रियलिटी शोज हैं।