फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 18: पहले एपिसोड में सनी देओल के साथ शामिल हुआ यह सुपरस्टार; बिग बी के साथ की जमकर मस्ती; देखें वीडियो

Sat, 08 Aug 2026 02:14 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

KBC 18 First Episode: जल्द ही क्विज शो ‘केबीसी’ का 18वां सीजन शुरू होने वाला है। इस बार भी होस्ट अमिताभ बच्चन ही हैं। इस शो के पहले एपिसोड में सनी देओल और प्रीति जिंटा हॉट सीट पर बैठेंगे। इनके अलावा एक चर्चित कलाकार भी पहले एपिसोड में नजर आएगा। 

विज्ञापन
'केबीसी 18' के पहले एपिसोड में नजर आएंगे सनी देओल, प्रीति जिंटा, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 18वां सीजन शुरू होने वाला है। पहले एपिसोड में हॉट सीट पर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के कलाकार सनी देओल और प्रीति जिंटा नजर आएंगे। इनके अलावा आमिर खान भी शो में शामिल होंगे। इस एपिसोड का एक प्रोमो भी सामने आया है, जिसमें सभी कलाकार जमकर मस्ती कर रहे हैं। 

सनी और आमिर ने की बिग बी संग मस्ती

विज्ञापन

लेटेस्ट प्रोमो में सनी देओल के साथ आमिर खान नजर आ रहे हैं। वह अमिताभ बच्चन से पूछते हैं, ‘आपने कहा है आपके प्रोमो में सोचना पड़ेगा, तो क्या सोचना पड़ेगा?’ फिर अमिताभ बच्चन मजाक में कहते हैं, ‘इतना आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि सोचना पड़ता है ना भाईसाहब।’
 


फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे कलाकार
सनी देओल, आमिर खान, प्रीति जिंटा अपनी आने वाली फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के सिलसिले में 'केबीसी 18' में पहुंचे हैं। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार दिखाई देंगे। फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

'केबीसी 18' में अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
कब से शुरू होगा ‘केबीसी 18’
क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का यह 18वां सीजन है। इसका प्रीमियर 10 अगस्त को होगा। शो हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा। इस बार शो की थीम ‘सोचना पड़ेगा’ है। प्रतियोगियों को अपने व्यावहारिक ज्ञान की शक्ति का इस्तेमाल इस बार शो में करना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें