फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान के 'सत्यमेव जयते' का लेखा-जोखा

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपने टॉक शो 'सत्यमेव जयते' के जरिए टीवी पर भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने में कामयाब रहे। आमिर खान ने अपने शो की 13 कड़ियों में विभिन्न सामाजिक मुद्दे उठाए और हर लिहाज से लोगों में पैठ बनाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


आमिर ने अपने शो के जरिए लोगों को शिक्षित किया। इसके अलावा आमिर ने दिखा दिया कि सामाजिक मुद्दों पर भी लोगों के बीच कैसे पैठ बनाई जा सकती है। कन्या भ्रूण हत्या से शुरू हुआ यह शो समानता के अधिकार के मुद्दे पर चर्चा करने के साथ खत्म हुआ।

आमिर ने छह मई से शुरू हुए इस शो के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या, बाल यौन उत्पीड़न, मेडिकल क्षेत्र में व्याप्त अनियमितताएं, दहेज और मानव द्वारा मैला ढोने से जुड़े कई अनजाने तथ्यों को लोगों के सामने रखा।
विज्ञापन


ऐसा नहीं था कि आमिर ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी केवल स्क्रीन पर निभाई। इस दौरान उन्होंने सम्बंधित नेताओं एवं अधिकारियों से मिलकर समस्याओं से निपटने के लिए पहल भी की।

उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलकर भ्रूण हत्या में लिप्त चिकित्सकों के खिलाफ मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने की अपील की।
विज्ञापन


आमिर 13 हफ्ते के अपने सफर के दौरान कई भावुक पलों से भी गुजरे। हर कड़ी में जो आपबीती सामने आती थी उसे सुनकर आमिर और दर्शकों की आंखें नम हो जाती थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें