फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी पर दिखेगी जिया खान की लव लाइफ

Wed, 25 Sep 2013 12:09 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिया खान की जिंदगी पर फिल्में  बनने की तो चर्चा हैं ही , लेकिन उससे पहले अब उनकी जिंदगी पर आधारित एक टीवी शो बनने जा रहा है। जिसका नाम 'ये है आशिकी' होगा।
विज्ञापन
  बताया जा रहा है कि शो 'ये है आशिकी' में जिया की लव लाइफ दिखाई जाएगी । सूत्रों के अनुसार शो की कहानी एक बॉलीवुड हीरोइन की है, जो अपने फिल्मी कैरियर के दौरान एक डायरेक्टर के बेटे के प्यार में पड़ जाती है।   धीरे-धीरे वह अपने प्यार को लेकर काफी पजेसिव हो जाती है। लड़के का फिल्मों में अभी कैरियर शुरू होने ही वाला है जबकि हीरोइन स्‍थापित हो चुकी है पर उसकी फिल्में अब फ्लॉप हो रही हैं और उसे काम नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

रियल लाइफ में जिया ने फांसी लगाई थी, लेकिन शो में ऐक्ट्रेस की बिल्डिंग से कूदकर मौत दिखाई जाएगी। शो में लीड रोल मिहिका वर्मा कर रही हैं और उनके साथ हैं रित्विक धंनजय।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें