भारत ने 'अश्लील और अभद्र कार्यक्रम' दिखाने के लिए अमरीका के मनोरंजन चैनल कॉमेडी सेंट्रल पर छह दिनों के लिए रोक लगा दी है। सरकार के अनुसार इस चैनल के दो कार्यक्रमों में महिलाओं को 'यौन सामग्री' के रूप में दिखाकर केबल टेलीविज़न नेटवर्क के नियमों का उल्लंघन किया गया है।
ये प्रतिबंध मंगलवार की आधी रात से लागू किया गया है। भारत पहले भी महिलाओं को 'अश्लील' तरीक़े से प्रस्तुत करने की वजह से कई अंतरराष्ट्रीय चैनलों पर रोक लगा चुका है।