रोते हुए नजर आईं तेजस्वी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तेजस्वी प्रकाश को बुरी तरह रोते हुए देखा जा रहा है। फैंस के बीच इस वीडियो ने खलबली मचा दी है। इस वायरल वीडियो की शुरुआत में तेजस्वी करण के पास बैठी हुई नजर आ रही हैं और फिर अचानक बात करते-करते उनकी आंखों से आंसू आने लगते हैं। अपनी फेवरेट स्टार को रोता देख उनके फैंस ने भी तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।
करण ने किया रिएक्ट
इस वीडियो में रोने के साथ तेजस्वी कुछ ऐसा कहती हैं, जिससे फैंस की परेशानी खुशी में बदल जाती है। रोते हुए तेजस्वी कहती हैं, 'मैं अभी अच्छा समय बिता रही हूं।' इसके बाद करण उनसे पूछते हैं, 'तू रोई?' जवाब में तेजस्वी कहती हैं, 'मैं बस अपने फैंस के साथ शेयर करना चाहती हूं कि मैं आपके साथ कितनी खुश हूं। मैं सच में खुश हूं।'
Priyanka-Nick: 'सिटाडेल' के प्रमोशन के बाद घर लौटे प्रियंका-निक, बेटी मालती के साथ साझा की क्यूट तस्वीरें
यूजर्स ने लुटाया खूब प्यार
तेजस्वी की इस वीडियो फैंस अपना जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘वी लव यू तेजस्वी।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ऊपर वाला आपकी जोड़ी हमेशा बना कर रखे।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘तेजस्वी आप एक स्टार हैं। ऐसे रोते हुए अच्छी नहीं लग रही है, आप। लव यू।’