तेलुगु सिनेमा इन दिनों अपनी कहानियों और विजुअल इफेक्ट्स से पूरे देश ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर सुर्खियां बटोर रहा है। 'हनुमान' की सफलता के बाद अब एक और सुपरहीरो फैंटेसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। हम बात कर रहे हैं तेजा सज्जा की नई फिल्म 'मिराय' की, जिसने रिलीज के पहले ही दिन जबरदस्त कमाई की है।
पहले दिन का रिकॉर्ड कलेक्शन
12 सितंबर 2025 को रिलीज हुई 'मिराय' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 27.20 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया। खास बात यह रही कि ये आंकड़ा सामान्य टिकट प्राइसिंग के बावजूद हासिल किया गया। सुबह से लेकर रात तक फिल्म के शोज में लगातार बढ़ती हुई ऑक्युपेंसी देखने को मिली। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुबह के शोज में 56% सीटें भरी थीं, जो शाम तक 70% से ऊपर और रात को लगभग 84% तक पहुंच गईं।
फिल्म को मिल रही प्रतिक्रियाएं
फिल्म को पहले दिन से ही सकारात्मक समीक्षाएं मिल रही हैं। दर्शकों का कहना है कि मिराय सिर्फ एक सुपरहीरो फिल्म नहीं बल्कि इसमें भारतीय पौराणिक कथाओं का गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। निर्देशक कार्तिक घट्टमनी ने विज्ञान और फैंटेसी को जिस अंदाज में जोड़ा है, उसने सिनेमाघरों में ऑडियंस को काफी प्रभावित किया है।
ये खबर भी पढ़ें:
Akon: 'छम्मक छल्लो' फेम सिंगर एकॉन को बड़ा झटका, शादी की 29वीं सालगिरह से पहले पत्नी ने मांगा तलाक
तेजा सज्जा की करियर-बेस्ट ओपनिंग
फिल्म 'हनुमान' के जरिए पहले ही पैन-इंडिया पहचान बना चुके तेजा सज्जा अब 'मिराय' से अपने करियर की सबसे बड़ी ओपनर पा चुके हैं। तुलना की जाए तो हनुमान ने अपने पहले दिन करीब 23.50 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था, जबकि मिराय ने उसे पीछे छोड़ते हुए लगभग 4 करोड़ रुपये ज्यादा कमाए।
अभिनेत्री ने साझा किया पोस्ट
फिल्म की वर्ल्डवाइड सफलता को लेकर अभिनेत्री रितिका नायक ने भी पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में रितिका ने बताया कि उनकी फिल्म ने पहले दिन ग्लोबल स्तर पर 27.20 करोड़ के कलेक्शन को छू लिया है।
फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन
मिराय की सबसे बड़ी ताकत इसका ग्राफिक्स और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस है। फिल्म में आधुनिक तकनीक का शानदार इस्तेमाल हुआ है, वहीं दूसरी ओर पौराणिक जड़ों से जुड़ी कहानी दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ती है। यही वजह है कि यह फिल्म सिर्फ युवाओं ही नहीं बल्कि परिवारों को भी थिएटर तक खींचने में सफल रही है।