साउथ सिनेमा की फिल्म 'मिराय' बॉक्स ऑफिस पर पिछले कुछ दिनों से बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही थी लेकिन बीते 1-2 दिनों से फिल्म की रफ्तार अब धीमी पड़ती जा रही है। 12 सितंबर को रिलीज हुई यह फिल्म अपने दूसरे हफ्ते के अंत तक भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। वहीं, इसी दिन रिलीज हुई जापानी एनिमेटेड फिल्म 'डेमन स्लेयर' शुरुआती जोश के बाद अब धीमी पड़ चुकी है।
मिराय
- फोटो : X
पहले दिन से ही मजबूत शुरुआत
तेजा सज्जा अभिनीत 'मिराय' ने ओपनिंग पर ही 13 करोड़ की ठोस कमाई दर्ज की थी। फिल्म का पहला हफ्ता 65 करोड़ से ऊपर रहा और इसके बाद भी रफ्तार बनी रही। मंगलवार (12वां दिन) को जहां 1.75 करोड़ की कमाई हुई, वहीं बुधवार को 13वें दिन भी 1.11 करोड़ का कारोबार दर्ज किया। गुरुवार को 14वें दिन 31 लाख का ही बिजनेस किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 84.36 करोड़ तक पहुंच चुका है। लगभग 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का कलेक्शन धीमा पड़ता जा रहा है।
यह खबर भी पढ़ें: Kareena Kapoor: ‘मेरे लिए सब कुछ हो गया’, दायरा की शूटिंग से करीना ने गुलजार संग साझा की प्यारी तस्वीरें
मिराय
- फोटो : x
100 करोड़ क्लब की ओर कदम
बॉक्स ऑफिस के ताजा ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि मिराय जल्द ही 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन जाएगी। यह उपलब्धि हासिल करना किसी भी मिड-बजट एक्शन-ड्रामा के लिए बड़ी सफलता मानी जाएगी। खास बात यह है कि जॉली एलएलबी 3 जैसी बड़ी रिलीज के बावजूद फिल्म की पकड़ दर्शकों पर ढीली नहीं हुई है।
डेमन स्लेयर
- फोटो : x
डेमन स्लेयर का ग्राफ भी नीचे
जापानी एनीमे फिल्म 'डेमन स्लेयर' ने शुरुआती हफ्ते में अच्छा कारोबार किया था। पहले हफ्ते के दमदार आंकड़े ने इसके लिए उम्मीदें जगा दी थीं। लेकिन दूसरे हफ्ते में आते-आते फिल्म की कमाई लाखों में सिमटने लगी। मंगलवार को 95 लाख और बुधवार को महज़ 58 लाख की कमाई ने साफ कर दिया कि यह फिल्म अब भारतीय बॉक्स ऑफिस पर टिकने में संघर्ष कर रही है। गुरुवार को 14वें दिन 55 लाख का कलेक्शन कर लिया है।
डेमन स्लेयर
- फोटो : X
टक्कर के बावजूद दर्शकों का फैसला साफ
दिलचस्प बात यह है कि 'डेमन स्लेयर' और 'मिराय' दोनों ही फिल्में एक्शन जॉनर से ताल्लुक रखती हैं। लेकिन भारतीय दर्शकों ने घरेलू फिल्म को ज्यादा तवज्जो दी। 'जॉली एलएलबी 3' जैसी कॉमेडी रिलीज ने भी इन फिल्मों के कलेक्शन पर असर डाला।