फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT Release: इस वीकएंड ओटीटी पर मिलेगा एक्शन-सस्पेंस और थ्रिलर का जबर्दस्त डोज, रिलीज हो रहीं ये फिल्में-सीरीज

Fri, 15 Aug 2025 05:32 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

OTT Releases This Weekend: वीकएंड और ऊपर से फेस्टिवल है। आसपास उत्सव का माहौल है। इस उत्सव में अगर आप मनोरंजन के रंग जोड़ना चाहते हैं, तो इस वीक ओटीटी पर कई दिलचस्प विकल्प हैं। 
विज्ञापन
ओटीटी दिस वीक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 15 अगस्त को देश में आजादी का पर्व मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर लोग देशभक्ति के रंग में रंगे हैं। इसके बाद शनिवार को जन्माष्टमी के त्योहार की रौनक रहने वाली है और उसके बाद रविवार की छुट्टी। कुल मिलाकर यह वीकएंड काफी खास है। सिने प्रेमियों के लिए मनोरंजन के हिसाब से भी यह वीकएंड काफी खास है। थिएटर्स में जहां 'वॉर 2' और 'कुली' जैसी फिल्में लगी हैं तो ओटीटी के पिटारे में भी काफी कुछ खास है। जानिए

विज्ञापन

सारे जहां से अच्छा - फोटो : यूट्यूब
'सारे जहां से अच्छा'
यह स्पाई थ्रिलर सीरीज बुधवार 13 अगस्त को ओटीटी पर रिलीज हुई। इसमें प्रतीक गांधी, सनी हिंदुजा, सुहैल नैयर, कृतिका कामरा, तिलोत्तमा शोम, रजत कपूर और अनूप सोनी जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में हैं। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। इसकी कहानी इंडियन जासूस विष्णु शंकर और आईएसआई एजेंट मुर्तजा मालिक के इर्द-गिर्द है। 

कोर्ट कचहरी - फोटो : सोशल मीडिया
'कोर्ट कचहरी'
जैसा कि नाम से ही साफ है यह कोर्टरूम ड्रामा सीरीज है। यह बुधवार 13 अगस्त, 2025 से सोनी लिव पर रिलीज हुई। इसमें पवन मल्होत्रा, आशीष वर्मा और पुनीत बत्रा जैसे सितारे हैं। यह पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज है, जो परम माथुर पर आधारित है। सीरीज एक ऐसे युवक की कहानी है, जो अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने और एक जर्जर जिला अदालत में वकालत करने के लिए मजबूर है।

तेहरान - फोटो : एक्स
तेहरान
जॉन अब्रहाम अभिनीत यह एक्शन फिल्म भी गुरुवार 14 अगस्त को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन अरुण गोपालन ने किया है। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म जी5 पर स्ट्रीम हो रही है। जॉन के अलावा इसमें मानुषी छिल्लर और नीरू बाजवा भी हैं।  

'नाइट ऑलवेज कम्स' 
यह अमेरिकी क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो आज शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसकी कहानी काफी दिलचस्प है। इसमें दिखाया गया है कि एक लड़की किस तरह अपना सबकुछ दांव पर लगाकर अपने घर को बचाना चाहती है।
विज्ञापन

'अंधेरा', 'मां' - फोटो : सोशल मीडिया
'अंधेरा' और 'मां'
इसके अलावा 'अंधेरा' का भी विकल्प है, जो कि हॉरर फिल्म है। प्राजक्ता कोली, सुरवीन चावला अभिनीत यह एक सॉइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। यह गुरुवार 14 अगस्त को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इसके अलावा जून में सिनेमाघरों में रिलीज हुई काजोल अभिनीत फिल्म 'मां' आज शुक्रवार 15 अगस्त को ओटीटी पर आ चुकी है। इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें