फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतीश शाह के अंतिम संस्कार पर गाया गया यह गाना, 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के कलाकारों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Sun, 26 Oct 2025 08:21 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Satish Shah Last Rites: सतीश शाह के अंतिम संस्कार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जेडी मजीठिया, राजेश कुमार, सुमीत राघवन, रूपाली गांगुली और देवेन भोजानी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
सतीश शाह, सतीश शाह का अंतिम संस्कार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सतीश शाह का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। मशहूर टीवी शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में उन्हें उनके किरदार के लिए आज भी याद किया जाता है। आज यह शो एक कल्ट शो माना जाता है। आज सतीश शाह के अंतिम संस्कार में इसी शो के गाने को गाया गया।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में गाया गया गाना
सतीश शाह के अंतिम संस्कार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जेडी मजीठिया, राजेश कुमार, सुमीत राघवन, रूपाली गांगुली और देवेन भोजानी समेत 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के कलाकार नजर आ रहे हैं। सभी लोग सतीश शाह की चिता के सामने हाथ जोड़कर खड़े होकर उनके लिए शो का थीम सॉन्ग गाते नजर आ रहे हैं।
 

जेडी मजीठिया ने शेयर किया वीडियो
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए जेडी मजीठिया ने लिखा 'साराभाई का टाइटल ट्रैक हम सभी के लिए एक रस्म बन गया। सतीश भाई भी बहुत अच्छे गायक थे और हमें लगा कि टीम की तरफ से यही सही श्रद्धांजलि है।' इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'सतीश सर को यह सबसे सही श्रद्धांजलि है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'एक टीम के रूप में, कलाकार के रूप में और एक इंसान के रूप में आप सभी का सम्मान करती हूं।'

कल होगी प्रार्थना सभा
जेडी मजीठिया ने एक दूसरी पोस्ट में जानकारी दी है कि सतीश शाह की प्रार्थना सभा कल होगी। उन्होंने सतीश शाह की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'सोमवार 27 अक्तूबर को साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे तक प्रार्थना सभा होगी।' 
 
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में पहुंची हस्तियां
सतीश का अंतिम संस्कार रविवार सुबह बांद्रा के एक श्मशान घाट पर किया गया। अभिनेता के अंतिम संस्कार में डेविड धवन, जैकी श्रॉफ, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, अशोक पंडित, जॉनी लीवर, दिलीप जोशी और अन्य बॉलीवुड हस्तियाँ भी शामिल हुईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें