पॉप म्यूजिक की सुपरस्टार टेलर स्विफ्ट और एनएफएल स्टार ट्रैविस केल्स ने आखिरकार अपनी सगाई की आधिकारिक घोषणा कर दी है। दोनों ने मंगलवार शाम इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए इस रिश्ते को दुनिया के सामने नाम दे दिया। इस खबर ने हॉलीवुड और स्पोर्ट्स जगत दोनों में हलचल मचा दी है।
इंस्टाग्राम पर किया ऐलान
मंगलवार को शेयर की गई पोस्ट में ट्रैविस केल्स घुटनों के बल बैठकर टेलर स्विफ्ट को प्रपोज करते नजर आए। फूलों से सजे गार्डन में खींची गई इन तस्वीरों ने फैन्स का दिल जीत लिया। वहीं टेलर की उंगली में नजर आ रही डायमंड रिंग भी खूब चर्चा में रही। दोनों का वीडियो टेलर के ही गाने 'सो हाई स्कूल' की धुन पर तैयार किया गया था। इस ऐलान के कुछ ही घंटों में पोस्ट पर 1.7 करोड़ से ज्यादा लाइक्स आ चुके थे। चलिए अब बताते हैं जल्द शादी के बंधन के बंधने जा रहे इस पावर कपल की नेट वर्थ के बारे में।
टेलर स्विफ्ट की नेट वर्थ
फोर्ब्स के मुताबिक, टेलर स्विफ्ट आज दुनिया की सबसे अमीर म्यूजिशियन हैं। उनकी कुल नेटवर्थ करीब 1.6 बिलियन डॉलर यानी लगभग 13,350 करोड़ रुपये है। उनकी मेन कमाई का सोर्स एरास टूर और म्यूजिक कैटलॉग रॉयल्टी बताई जाती है। उनकी म्यूजिक कैटलॉग वैल्यू लगभग 600 मिलियन डॉलर यानी 5,000 करोड़ रुपये के आसपास है। वहीं रियल एस्टेट पोर्टफोलियो 110 मिलियन डॉलर यानी 915 करोड़ रुपये है। उनके पास प्राइवेट जेट है जिसकी कीमत 23 मिलियन डॉलर यानी 191 करोड़ रुपये है। टेलर की यह संपत्ति उन्हें न सिर्फ अमेरिका बल्कि पूरी दुनिया की सबसे अमीर महिला कलाकारों में शुमार करती है।
ये खबर भी पढ़ें:
Youtuber Missing: रील के चक्कर में ओडिशा के झरने में बहा यूट्यूबर, 5 दिनों से लापता; छानबीन कर रही पुलिस
ट्रैविस केल्स की नेट वर्थ
वहीं एनएफएल स्टार और कैनसस सिटी चीफ्स टीम के खिलाड़ी ट्रैविस केल्स अपने शानदार करियर और रिकॉर्ड तोड़ कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए जाने जाते हैं। फोर्ब्स के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ करीब 70 मिलियन डॉलर यानी लगभग 580 करोड़ रुपये है। उनकी ऑन-फील्ड अर्निंग करीब 111 मिलियन डॉलर यानी 920 करोड़ रुपये के आस-पास है। वहीं ऑफ-फील्ड डील्स में लगभग 190 मिलियन डॉलर यानी 1,570 करोड़ रुपये शामिल है, जिसमें पॉडकास्ट डील भी आती है। हाल ही के कॉन्ट्रैक्ट एक्सटेंशन से उन्हें 34.25 मिलियन डॉलर यानी 280 करोड़ रुपये मिले हैं। इतना ही नहीं, ट्रैविस तीन बार सुपर बाउल जीत चुके हैं और उन्हें एनएफएल के सबसे बेहतरीन टाइट एंड खिलाड़ियों में गिना जाता है।
पावर कपल की कुल संपत्ति
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स की संयुक्त संपत्ति लगभग 1.69 बिलियन डॉलर यानी करीब 13,930 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस आंकड़े ने इन्हें दुनिया के सबसे ताकतवर और ग्लैमरस कपल्स की लिस्ट में जगह दिला दी है।