चर्चित अमेरिकी गायक और गीतकार टेलर स्विफ्ट आज शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रही हैं। इसकी वजह है उनका नया एल्बम ‘द लाइफ ऑफ ए शोगर्ल’, जिसमें 12 गाने हैं और ये गुरुवार को बीती रात स्पॉटीफाई पर रिलीज हुआ। इस एल्बम के आने के बाद से ही नेटिजंस इसके सभी गानों के लिरिक्स सर्च कर रहे हैं, जिस कारण ये गूगल, एक्स आदि जगहों पर छाया हुआ है। आलम ये है कि इसके गाने सुनने को लेकर प्रशंसकों में इतना क्रेज है कि स्पॉटीफाई ही क्रैश हो रहा है, जिसकी जानकारी डाउनडिटेक्टर रिपोर्ट्स के मुताबिक मिली। आइए जानते हैं नेटिजंस एक्स पर क्या प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
क्या बोले रहे नेटिजंस?
‘द लाइफ ऑफ ए शोगर्ल’ एल्बम दर्शकों को दीवाना बना रहा है। एक्स पर यूजर्स प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कहा कि ये अब तक का सबसे अच्छा एल्बम है।