तारा ने वीर पहाड़िया के साथ तस्वीर शेयर की
शनिवार को तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम पर गणेश चतुर्थी 2025 के जश्न की कई तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में पहली कुछ तस्वीरें उनकी हैं, लेकिन पांचवीं तस्वीर ने प्रशंसकों को खुश कर दिया है। वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर ने प्रशंसकों का ध्यान खींचा है। तस्वीर में उनकी केमिस्ट्री साफ दिखाई दे रही है। यह तस्वीर वायरल हो रही है। इस रोमांटिक तस्वीर में वीर तारा को प्यार से देख रहे हैं और उन्हें अपने सीने से लगाए हुए हैं।
तारा की पोस्ट पर वीर ने कमेंट किया
तारा सुतारिया ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा 'भक्ति, सच्चाई और जश्न। गणपति बप्पा मोरया।' इसी पोस्ट पर वीर ने कमेंट करते हुए लाल दिल कमेंट किया और नजर वाला इमोजी पोस्ट किया। एक दूसरे यूजर ने पोस्ट पर कमेंट किया कि 'पांचवीं तस्वीर में सब कुछ है।' एक और यूजर ने लिखा 'तारा और वीर'।