फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 19: तान्या ने अमाल मलिक को सुनाई कहानी, बोलीं- एक लड़का था, जिसे गांव वाले बहुत परेशान करते थे…

Thu, 11 Sep 2025 04:28 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19 New Promo: हाल ही में बिग बॉस 19 का एक नया प्रोमो लॉन्च हुआ है, जिसमें तान्या मित्तल सिंगर अमाल मलिक को कहानी सुनाती दिख रही हैं। 

विज्ञापन
अमाल मलिक और तान्या मित्तल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 काफी मजेदार होता जा रहा है। इस हफ्ते की बात करें, तो शो में बहुत ड्रामा देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट्स के बीच जोरदार झड़प तक देखने को मिल चुकी है। इस समय शो में नए कैप्टेंसी की जंग हो रही है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन बनेगा कैप्टन। हाल ही में शो का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें तान्या मित्तल सिंगर अमाल मलिक को कहानी सुनाती दिख रही हैं। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

तान्या ने सुनाई एक गांव की कहानी

विज्ञापन

हाल ही में बिग बॉस 19 शो का नया प्रोमो आया है। इसमें अमाल मलिक बेड पर आराम करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद तान्या मित्तल उन्हें कहती हैं कि एक कहानी सुनाउं? फिर तान्या, अमाल के चेहरे पर हाथ रखते हुए कहती है, ‘एक गांव में एक लड़का था, जो बहुत साफ दिल का था। इस घर में जितने लोग हीरो बनते थे, उनमें से कोई उसके लिए नहीं खड़ा हुआ। लेकिन एक आदमी आया, जिसने कहा कि तुम उसकी मां के बारे में कुछ नहीं बोलेगे।’



गांव वाले बहुत परेशान करते थे
तान्या मित्तल ने आगे कहा, ‘लेकिन गांव वाले उसको बहुत परेशान करते थे।’ जब तान्या ये बोलती है तो वीडियो में अमाल मलिक और कुनिका सदानंद के बीच बहस होती हुई दिखती है। तान्या की कहानी सुनने के बाद अमाल ने कहा, 'ये मेरी कहानी तो नहीं?’ इसपर तान्या मित्तल मुस्कुरा देती हैं। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Varun Dhawan: वरुण धवन की 'भांग पार्टी' की हरकतों पर जान्हवी कपूर का मजेदार रिएक्शन, सेलेब्स ने भी किए कमेंट

आखिर क्या है इस कहानी का मतलब?
आपको बताते चलें कि इस नए प्रोमो में तान्या मित्तल, अमाल मलिक को जो कहानी सुना रही हैं। वो अमाल की ही कहानी है, क्योंकि बीते दिनों उन्होंने तान्या का समर्थन किया था। बात ये है कि कुनिका सदानंद ने तान्या की परवरिश पर सवाल उठाते हुए कहा था कि लगता है कि उनकी मां ने उन्हें कुछ नहीं सिखाया। इसके विरोध में अमाल ने कुनिका की आलोचना की थी।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें