फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गलती इंसान से होती है’, प्रणित मोरे के ‘370 बिरयानी’ विवाद पर तान्या मित्तल का बयान; ट्रोलर्स पर कही ये बात

Thu, 18 Jun 2026 11:41 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pranit More Controversy: प्रणित मोरे के '370 बिरयानी' विवाद पर अब तान्या मित्तल का भी रिएक्शन सामने आया है। जानिए इस मामले पर उन्होंने क्या कहा।

विज्ञापन
तान्या मित्तल और प्रणित मोरे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडियन प्रणित मोरे बीते कुछ दिनों से विवादों में घिरे हुए हैं। उनके शो में 370 बिरयानी वाले कमेंट के बाद उनकी काफी आलोचना हो रही है। इस बीच बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल ने भी इस मामले पर बयान दिया है।

लगातार सोशल मीडिया पर निशाना बनाना सही नहीं

विज्ञापन

हाल ही में तन्या एक यूट्यूब शो में नजर आईं, जहां उन्होंने ‘370 बिरयानी’ वाले विवाद को लेकर प्रणित के बारे में बात की। तन्या ने साफ कहा कि वह प्रणित की बातों का समर्थन नहीं करतीं, लेकिन उनका मानना है कि एक गलती के लिए किसी को लगातार सोशल मीडिया पर निशाना बनाना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी को जिम्मेदार ठहराने का पूरा हक है, लेकिन एक समय के बाद आलोचना को रुक जाना चाहिए।

तान्या मित्तल - फोटो : इंस्टाग्राम

इंसान से गलती हो जाती है
इस मुद्दे पर बात करते हुए तन्या ने कहा, ‘मुझे प्रणित के लिए भी बुरा लगता है। उनसे गलती हुई, उनके खिलाफ FIR भी दर्ज हुई और उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हर इंसान का एक परिवार होता है। उन्होंने जो किया वह गलत था, और उसी वजह से यह सब हुआ। लेकिन इंसान से गलती हो जाती है। उन्होंने अपनी गलती मानकर माफी भी मांग ली है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘एक समय के बाद हमें सोचना चाहिए कि क्या सोशल मीडिया जरूरत से ज्यादा जहरीला हो रहा है। हमें याद रखना चाहिए कि कल हममें से कोई भी उसकी जगह हो सकता है। अगर मैं भी कल कोई गलती करूं, तो सोशल मीडिया मुझे भी नहीं छोड़ेगा। इसलिए हमें खुद को दूसरे की जगह रखकर सोचना चाहिए और समझना चाहिए कि कब रुकना है।’

तान्या मित्तल - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani

एक पॉइंट के बाद रुक जाना चाहिए
तन्या ने यह भी कहा कि हर कोई गलती कर सकता है, इसलिए किसी के खिलाफ नफरत फैलाने से पहले उसकी जगह खुद को रखकर देखना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘एक पॉइंट के बाद रुक जाना चाहिए।

बुरा बोलना है या सवाल उठाना है तो उठाओ, लेकिन उसके बाद वहीं खत्म कर दो। बात इतनी न बढ़ाओ कि उसका परिवार समाज में सम्मान से जी ही न पाए। वह भी इंसान है और इंसान से ही गलती होती है।’

विज्ञापन

प्रणित मोरे - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या है पूरा मामला? 
प्रणित मोरे का यह विवाद एक वायरल वीडियो से शुरू हुआ था, जिसमें शो के दौरान एक दर्शक ने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बात कही थी। उस व्यक्ति ने इशारा किया था कि 370 खर्च करने के बाद उसे शारीरिक संबंध का हक मिलना चाहिए। 

ये भी पढ़ें- Cocktail 2 Advance Booking: ‘कॉकटेल 2’ ने पकड़ी रफ्तार, रिलीज से पहले बिके इतने हजार टिकट; किससे होगी टक्कर?

इस पर प्रणित मोरे हंसते नजर आए, जिसके लिए उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी। लोगों का कहना था कि उन्हें उस वक्त उस बयान का विरोध करना चाहिए था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें