फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तान्या ने दी गाली, नीलम ने दी धमकी; 'बिग बॉस 19' में अभिषेक-अशनूर के खिलाफ क्यों हुआ पूरा घर?

Mon, 27 Oct 2025 02:30 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Abhishek-Ashnoor Vs All in Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' के हालिया प्रोमो में अभिषेक और अशनूर की एक गलती पर पूरा घर भड़क गया है। दोनों की वजह से पूरा घर नॉमिनेट हो गया जिसके बाद घर में तांडव शुरू हो गया।
विज्ञापन
बिग बॉस 19 - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों हर एपिसोड के साथ और दिलचस्प होता जा रहा है। शो में जहां एक ओर दोस्ती और प्यार के रिश्ते बनते दिख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर झगड़े और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि अभिषेक बजाज की एक गलती ने घर का माहौल पूरी तरह बदल दिया है। उनके बर्ताव से घर के बाकी सदस्य इतने नाराज हो गए कि पूरा घर उनके खिलाफ हो गया। 
विज्ञापन


अभिषेक-अशनूर पर भड़के घरवाले
शो के मेकर्स ने जो नया प्रोमो रिलीज किया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि नॉमिनेशन टास्क के दौरान अभिषेक बजाज और अशनूर कौर से हुई एक गलती ने पूरे घर को नॉमिनेशन के घेरे में डाल दिया। इस वजह से बाकी कंटेस्टेंट्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना जैसे उनके दोस्त भी अपना आपा खोते दिखे। फरहाना ने गुस्से में चिल्लाते हुए कहा-  'तुम दोनों का दिमाग खराब है क्या?'  वहीं गौरव ने अशनूर को झिड़कते हुए कहा कि 'तुम सबसे बड़ी बच्ची हो, मेरी टीम बच्चों की लगती है।'
 


तान्या मित्तल ने दी गाली?
इतना ही नहीं, जब नीलम गिरी ने अभिषेक को ताना मारा कि उन्हें अपनी गलती पर जरा भी अफसोस नहीं है, तो बात और बिगड़ गई। नीलम ने एलान किया कि वो अब घर का कोई काम नहीं करेंगी। तभी तान्या मित्तल ने अभिषेक पर भड़कते हुए कहा, 'कम से कम अशनूर ने तो सॉरी बोला, लेकिन तुम तो जबरदस्ती गले मिलना चाहते हो।' तान्या के मुंह से निकली एक गाली सुनते ही अभिषेक अपना आपा खो बैठते हैं और बहस चरम पर पहुंच जाती है।
विज्ञापन


बिग बॉस के घर में शुरू हुआ ड्रामा
शो के इस प्रोमो में जो ड्रामा दिखाया गया है, वो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कुछ लोग जहां अभिषेक का सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ उनकी इस हरकत के लिए उन्हें जिम्मेदार भी मानते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: 15 साल का करियर पर थिएटर में पहली बार रिलीज होगी इस एक्ट्रेस की फिल्म, कपिल शर्मा के साथ आएगी नजर

नेहल-बसीर का सफर खत्म हुआ
बता दें इस वीकेंड पर शो से दो प्रतियोगी और बाहर हो गए हैं, जिसमें बसीर अली और नेहल चुडासमा का नाम शामिल है। हालांकि बसीर-नेहल के एविक्शन से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और यूजर्स नेहल को इसके लिए जिम्मेदार मान रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें