फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB 19 में नॉमिनेशन टास्क के वक्त तान्या ने मालती संग किया कुछ ऐसा, आगबबूला हुए अमाल; बोले- ‘पागलों की तरह….’

Tue, 25 Nov 2025 05:40 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 शो का हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है। इसमें तान्या मित्तल ने मालती चाहर संग कुछ ऐसा किया कि अमाल मलिक भड़क गए।
विज्ञापन
बिग बॉस 19 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो बिग बॉस 19 अब ग्रैंड फिनाले से बस कुछ हफ्ते दूर है। इसलिए शो में आए दिन ड्रामा बढ़ता जा रहा है और प्रतियोगियों के बीच जोरदार नोंक-झोंक देखने को मिल रही है। शो का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें तान्या ने मालती के साथ कुछ अजीब व्यवहार किया। यह देख अमाल मलिक को तान्या पर आगबबूला होते देखा जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर। 

तान्या ने मालती के साथ क्या किया?

विज्ञापन

जारी हुए नए प्रोमो में देखा जाता है कि बिग बॉस 19 में प्रतियोगियों को नॉमिनेशन टास्क दिया जाता है। इसमें तान्या ने मालती को नॉमिनेट किया और उन्होंने मालती के पास जाकर उनके चेहर में कहीं और नॉमिनेट का ठप्पा लगाने के बजाए उनके मुंह पर ही ठप्पा लगा दिया। यह देखते ही मालती, तान्या को हाथ से मारने जाती हैं, लेकिन तान्या बच जाती हैं।
 

तान्या पर भड़के अमाल मलिक
आगे प्रोमो में देखा जाता है कि तान्या मित्तल के इस व्यवहार को देख अमाल मलकि उन्हें बदतमीज कहते हैं। फिर अमाल बोलते हैं, ‘इंक किसी के मुंह पर डालते हैं क्या? पागलों जैसे बातें करती हो। तुम ज्यादा ही सभ्य बनती हो, क्योंकि तुम्हारा वो रूप ही नहीं है।’ इसके बाद तान्या, मालती से कहती हैं, ‘तुमने भी तो मारा मुझे ना।’ यह सुन फिर अमाल, तान्या से कहते हैं, ‘अपनी गलती मान लो। किसी को बॉडी शेमिंग करो, किसी पर इंक डालो। लगता है सलमान सर डांटेंगे तभी मानोगी।’

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: क्रिसमस पर आपस में भिड़ेंगी ये फिल्में, एक ही दिन पर्दे पर देंगी दस्तक; एक में तो धर्मेंद्र भी आएंगे नजर

इन प्रतियोगियों में हो रही खिताब की भिड़ंत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें