तस्करों से ताल्लुक तो नहीं? जांच जारी
पुलिस यह जांच भी कर रही है कि नशीले पदार्थों के तस्करों के साथ अभिनेता का किसी तरह का ताल्लुक तो नहीं। इसके अलावा किसी अन्य सितारे की संलिप्तता तो नहीं है, यह भी जांच की जा रही है।
11 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त होने की खबर
पिछले सप्ताह नुंगमबक्कम पुलिस ने सलेम के प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया था और उससे मिली जानकारी के आधार पर उन्होंने घाना के जॉन नामक व्यक्ति को राज्य के होसुर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि उनके पास से करीब 11 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया गया।