फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिल संगीतकार एमसी सबेश का निधन, 68 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Thu, 23 Oct 2025 04:47 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tamil Composer MC Sabesh Passes Away: तमिल सिनेमा के लिए दुखद खबर है, संगीतकार एमसी सबेश का निधन हो गया है। महज 68 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 

विज्ञापन
दिवंगत संगीतकार एमसी सबेश - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगीतकार एमसी सबेश के निधन की खबर है। गुरुवार दोपहर उनका निधन हुआ। सबेश ने संगीतकार और गायक के तौर पर तमिल सिनेमा को यादगार गीत दिए। वह संगीतकार मुरली की साथ जोड़ी बनाकर फिल्मों संगीत दिया करते थे। दोनों ने मिलकर तमिल सिनेमा को समृद्ध करने में बहुत अधिक योगदान दिया है। 

विज्ञापन


90 के दशक में शुरू किया था करियर 
एमसी सबेश ने अपने बड़े भाई और म्यूजिक डायरेक्टर के मार्गदर्शन में साल 1990 के आखिर में करियर शुरू किया। अपने भाई मुरली के साथ मिलकर ही उन्होंने कई तमिल फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया। इसमें 'गोरिपलायम', 'मिलगा', 'थावमाई थावमिरुंधु' के अलावा कई चर्चित फिल्में शामिल हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: बिना अनुमति इस्तेमाल हुआ इलैयाराजा का संगीत, हाईकोर्ट में कानूनी विवाद पर हुई सुनवाई
विज्ञापन


संगीतकार ही नहीं गायक के तौर पर कमाया नाम 
एमसी सबेश ने संगीतकार के तौर पर अलग पहचान बनाई। साथ ही एक उम्दा गायक भी थे। उन्होंने अपने भाई मुरली के बनाए गीतों को अपनी आवाज दी। अपनी फिल्मी विरासत को सबेश ने परिवार में आगे भी बढ़ाया। सबेश के बेटे कार्तिक सबेश और भतीजे जय एक्टिंग करते हैं। वहीं दूसरे भतीजे श्रीकांत देवा और मुरली के बेटे बोबो शशि संगीतकार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें