फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bindu Ghosh: दिग्गज कॉमेडियन बिंदु घोष का 76 वर्ष की आयु में निधन, चेन्नई में ली अंतिम सांस

Mon, 17 Mar 2025 12:10 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bindu Ghosh: तमिल सिने इंड्स्ट्री में हास्य की दुनिया में कमाल रचने वाली दिग्गज अभिनेत्री बिंदु घोष का 76 वर्ष की आयु में हुआ निधन। लंबी बीमारी के बाद अभिनेत्री ने चेन्नई में ली अंतिम सांस।
विज्ञापन
बिंदु घोष - फोटो : एक्स- @renmusb1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में अभिनेत्री बिंदु घोष का निधन हो गया। अपनी कॉमेडी से सिनेमा जगत में पहचाने जाने वाली अभिनेत्री ने 76 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया। लंबी बिमारी से पीड़ित होने के बाद उन्होंंने चेन्नई के एक अस्पताल में बीते रविवार को अंतिम सांस ली। 

विज्ञापन


बतौर अभिनेत्री शुरू किया करियर
बिंदु घोष ने अपने करियर की शुरुआत साल 1960 में एक डांसर के तौर पर की थी, जिसमें वह कमल हासन के साथ 'कलाथुर कन्नमा' में नजर आईं थीं। फिर उन्होंने बतौर अभिनेत्री 1982 में 'कोझी कूवुथू' तमिल फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। अभिनेत्री ने तमिल सिनेमा में कई दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया, जिसमें रजनीकांत, कमल हासन, विजयकांत और कार्तिक जैसे कलाकार शामिल हैं। अभिनेत्री निर्देशक विसु की फिल्मों में कई बार नजर आ चुकीं हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Orry: ओरी के खिलाफ केस दर्ज, माता वैष्णो देवी तीर्थ स्थल के बेस कैंप में शराब के सेवन का आरोप
विज्ञापन


कॉमेडी की दुनिया में महारत 
90 के दशक में जहां कॉमेडी की दुनिया में पुरुषों का बोलबाला था, उस समय बिंदु घोष ने एक हास्य कला के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई। अभिनेत्री अपने अनोखे आवाज, अंदाज और चुलबुले रवैये के कारण दर्शकों के दिल में छा गईं। उनकी कुछ प्रसिद्ध फिल्मों में 'कोझी कूवुथु', 'मंगम्मा सबाथम', 'कोम्बरी मुकन', 'उरुवंगल मारालम', 'दहेज कल्याणी', 'थूंगाथे थंबी थूंगाथे' आदि शामिल हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Sikandar: एक्शन के साथ फिल्म में डांस का भी तड़का लगाएंगे सलमान, जानें कब रिलीज होगा 'सिकंदर नाचे' गाना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें