फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamannaah Bhatia: विजय वर्मा से पहले इन हस्तियों से जुड़ चुका है तमन्ना भाटिया का नाम, भड़क गई थीं एक्ट्रेस

Wed, 05 Mar 2025 11:35 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया विजय वर्मा के साथ ब्रेकअप को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले भी उनका नाम क्रिकेटर और डॉक्टर के साथ जुड़ चुका है। डॉक्टर के साथ रिश्ता जुड़ने की अफवाह पर वह भड़क गई थीं।
विज्ञापन
तमन्ना भाटिया - फोटो : फोटो- अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि उनका विजय वर्मा के साथ ब्रेकअप हो गया है। हालांकि न तो तमन्ना भाटिया ने और न ही विजय वर्मा ने अपने रिश्ते के बारे में कोई बात कही है। तमन्ना भाटिया का विजय वर्मा के साथ काफी अच्छा रिश्ता चला। विजय वर्मा पहले व्यक्ति नहीं हैं जिनसे तमन्ना भाटिया का नाम जु़ड़ा है। इससे पहले भी तमन्ना भाटिया का नाम कई हस्तियों के साथ जुड़ चुका है।
विज्ञापन

विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम @virat.kohli
विराट कोहली
बेहतरीन एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का नाम भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ जुड़ चुका है। हालांकि एक्ट्रेस ने बताया कि यह महज अफवाह थी। उनका कहना था कि हम विज्ञापन की शूटिंग पर मिले। इसके बाद हम कभी नहीं मिले न ही कभी हमारी एक दूसरे से बात हुई। विराट कोहली ने इस बारे में कोई भी कमेंट करने से मना कर दिया था।

यह खबर भी पढ़ें: Tamanna Bhatia: पहली बार इस पार्टी में विजय से मिली थीं तमन्ना भाटिया, डेटिंग के बाद अलग हुए रास्ते?

अब्दुल रज्जाक - फोटो : इंस्टाग्राम @abdulrazzaqcricketer
अब्दुल रजाक
तमन्ना भाटिया का नाम पाकिस्तान के क्रकेटर अब्दुल रज्जाक के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों के रिश्ते की सुर्खियां काफी गर्म थीं। दोनों को एक ज्वैलरी की दुकान पर देखा गया था। इसके बाद दोनों की जल्द ही शादी की खबरें भी आने लगी थीं। हालांकि ये बात अफवाह निकली। दोनों एक साथ एक दुकान का उद्घाटन करने पहुंचे थे। 

यह खबर भी पढ़ें: Vijay-Tamannaah: क्या वाकई में जुदा हो गई हैं तमन्ना-विजय की राहें? पहले एक-दूजे के प्यार में थे पागल
 

अमेरिकी डॉक्टर 
तमन्ना भाटिया का नाम अमेरिका के एक डॉक्टर के साथ जुड़ चुका है। खबर यह भी थी कि दोनों शादी करने जा रहे हैं। लेकिन बाद में यह खबर महज अफवाह निकली। इस अफवाह पर तमन्ना ने कहा कि 'एक दिन अभिनेता, दूसरे दिन क्रिकेटर और एक डॉक्टर। इन अफवाहों से ऐसा लगता है कि मैं पति की तलाश में हूं। मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में निराधार खबरों को पसंद नहीं करती। मेरे मां-बाप मेरे लिए दुल्हा नहीं तलाश रहे हैं।' 
विज्ञापन

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
विजय वर्मा
खबरें हैं कि तमन्ना भाटिया विजय वर्मा से 'लस्ट स्टोरीज 2' के सेट से करीब हुई। हालांकि तमन्ना विजय से पहले ही मिल चुकी थीं। इसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा। दोनों ने एक दूसरे की खूब तारीफ की। दोनों ने अपने रिश्ते का एलान भी किया। लेकिन पिंकविला की एक खबर के मुताबिक अब दोनों की राहें अलग हैं। हालांकि तमन्ना और विजय ने अपने रिश्ते पर कुछ नहीं कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें