फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमन्ना भाटिया: सद्गुरु के सामने नतमस्तक हुईं अभिनेत्री, पैर छूकर लिया आशीर्वाद, वायरल हुआ वीडियो

Mon, 23 Nov 2026 10:34 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • तमन्ना कई मौकों पर भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा जाहिर कर चुकी हैं।
  • अब हाल ही में वह एक इवेंट में सद्गुरु से मिलीं और उनका आशीर्वाद लिया।
  • बता दें कि मुंबई में सद्गुरु की फोटो एस्से बुक के लॉन्च का आयोजन किया गया था। 
विज्ञापन
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अपनी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी धार्मिक आस्था को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस को कई बार भगवान शिव की भक्ति में लीन देखा गया है। अब एक बार फिर तमन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं। उनका यह अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम
सद्गुरु से मिलीं तमन्ना भाटिया
दरअसल, 22 नवंबर को मुंबई में सद्गुरु की फोटो एस्से बुक 'डिसअपीयरिंग फेसेस' के लॉन्च का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में तमन्ना भाटिया भी पहुंची थीं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सद्गुरु जैसे ही अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में पहुंचते हैं, तमन्ना उनके पास जाती हैं और पहले झुककर उनके पैर छूती हैं। इसके बाद दोनों कुछ देर बातचीत करते नजर आते हैं। इस दौरान फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला भी उनके साथ दिखाई देती हैं।

कई खास कार्यक्रमों का हिस्सा बने सद्गुरु
सद्गुरु की किताब के लॉन्च का यह कार्यक्रम सिर्फ किताब के विमोचन तक सीमित नहीं था। इसकी शुरुआत एक फोटो गैलरी के वॉकथ्रू से हुई। इसके बाद सद्गुरु, तमन्ना भाटिया और फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज के बीच बातचीत का सेशन हुआ। कार्यक्रम में किताब पर ऑटोग्राफ देने का सेशन भी रखा गया था।

तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
भगवान शिव की भक्त हैं तमन्ना भाटिया
तमन्ना का सद्गुरु के पैर छूकर आशीर्वाद लेना उनके आध्यात्मिक झुकाव को देखते हुए कोई नई बात नहीं है। एक्ट्रेस कई मौकों पर भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा जाहिर कर चुकी हैं। वह कोयंबटूर स्थित सद्गुरु के ईशा योग केंद्र भी जाती रहती हैं। तमन्ना यहां महाशिवरात्रि के आयोजन में भी शामिल हो चुकी हैं और प्रसाद चढ़ाने की रस्म में हिस्सा ले चुकी हैं। उनकी भगवान शिव के प्रति आस्था का असर उनके फिल्मी किरदारों में भी देखने को मिला है। तमन्ना तेलुगु फिल्म 'ओडेला 2' में भगवान शिव की भक्त के किरदार में नजर आई थीं।
विज्ञापन

द वन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'द वन' में नजर आई थीं तमन्ना
वर्कफ्रंट की बात करें, तो तमन्ना को आखिरी बार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में देखा गया था। दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी यह फैंटेसी थ्रिलर सितंबर 2026 में रिलीज हुई थी। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में करीब 91.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

फिल्म की कहानी बिहार के बिहटा के पास स्थित वन देवी मंदिर से जुड़ी लोककथाओं से प्रेरित है। इसमें मुंबई के रहने वाले ऋषि और ममता की कहानी दिखाई गई है, जिनका किरदार सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने निभाया है। दोनों जब अपने गांव जाते हैं, तो स्थानीय लोगों की जंगल में अंधेरा होने के बाद न जाने की चेतावनी को नजरअंदाज कर देते हैं। इसके बाद उनकी जिंदगी में डरावनी घटनाएं होने लगती हैं।

आने वाली है 'द वन 2'
फिल्म की कहानी अब इसके दूसरे पार्ट में आगे बढ़ेगी। प्रोड्यूसर एकता कपूर ने छठ पूजा के मौके पर 'द वन 2' का ऐलान किया था। उम्मीद है कि अगले पार्ट में भी तमन्ना और सिद्धार्थ की जोड़ी साथ नजर आएगी। वहीं, फिल्म का पहला पार्ट फिलहाल प्राइम वीडियो पर रेंट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें