तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी और काजल अग्रवाल
- फोटो : इंस्टाग्राम- @tamannaahspeaks
दिग्गज सितारे आए नजर
तमन्ना भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं। ये फोटोज निर्माता और अभिनेत्री प्रज्ञा कपूर के जन्मदिन के सेलिब्रेशन की हैं। इन तस्वीरों में तमन्ना भाटिया के अलावा काजल अग्रवाल, विक्रांत मैसी भी दिख रहे हैं। साझा की गई तस्वीरों में सभी जश्न में डूबे हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज दिख रहा हैं। अभिनेत्री वन पीस ड्रेस में बेहद आकर्षक लुक में सभी यूजर्स का ध्यान खींच रही हैं। इसके अलावा बर्थडे गर्ल प्रज्ञा कपूर मिनी ड्रेस में सुंदर दिख रही हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Ravi Kishan: ‘मुझ पर भोजपुरी स्टार का ठप्पा लगा था’, अमर उजाला संवाद में रवि किशन ने बताया कैसे बदला करियर
अपनी दोस्ती को किया याद
इस पोस्ट के कैप्शन में तमन्ना भाटिया ने लिखा, ‘मेरी दो पसंदीदा लड़कियों प्रज्ञा कपूर और बिली मानिक को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हम यह सोचते हुए बड़े हुए कि सच्ची दोस्ती सिर्फ स्कूल के गलियारों, कॉलेज कैंटीन और देर रात तक होस्टल में होने वाली चैटिंग में ही होती है। सच यह है कि कुछ सबसे गहरे रिश्ते अभी भी बनने का इंतज़ार कर रहे हैं। आपके बड़े होने पर, आपके कॉन्फ्रेंस रूम में, कभी-कभी घर की पार्टियों में या फ्राइज खाते हुए और रात 2 बजे दिल खोलकर बातें करते हुए, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की थी। अपने लोगों को खोजने में कभी देर नहीं होती। आपको बस खुल कर रहने की जरूरत है।’
तमन्ना भाटिया का वर्कफ्रंट
तमन्ना भाटिया हाल ही में 'ओडेला 2' में नजर आई थीं। हालांकि, अभिनेत्री की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पायी थी। लेकिन तमन्ना के फैंस को उनकी अगली फिल्म 'Vvan' से काफी उम्मीदें हैं। यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में तमन्ना भाटिया के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आएंगे।