तब्बू की गिनती बॉलीवुड की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में होती है, जिन्होंने अपने करियर में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। वो एक रोमांटिक रोल से लेकर फिल्मों में ग्रे और निगेटिव कैरेक्टर्स में भी नजर आई हैं। अब तब्बू के अगले रोल को लेकर भी एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। एक बार फिर तब्बू पर्दे पर एक अलग अंदाज में नजर आ सकती हैं।
एक बार फिर विलेन बनेंगी तब्बू !
कुछ दिनों पहले मेकर्स ने ये जानकारी साझा की थी कि तब्बू पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित फिल्म में विजय सेतुपति के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। अब ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि तब्बू इस फिल्म में एक निगेटिव किरदार में नजर आएंगी। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, तब्बू पुरी जगन्नाथ की इस फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आ सकती हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। इसलिए अभी ये सिर्फ रिपोर्ट्स के हवाले से ही खबरें हैं।
पहले भी कई फिल्मों में निगेटिव रोल निभा चुकी हैं तब्बू
वैसे तब्बू इससे पहले भी कई बार पर्दे पर विलेन की भूमिका में नजर आ चुकी हैं। तब्बू इससे पहले ‘मकूबल’ ‘फितूर’, ‘हैदर’ और ‘अंधाधुंध’ जैसी फिल्मों में निगेटिव किरदार में नजर आ चुकी हैं। इन सभी फिल्मों में तब्बू के किरदार को काफी पसंद किया गया था। ऐसे में अब अगर एक बार फिर तब्बू बड़े पर्दे पर विलेन के रूप में आती हैं, तो उन्हें देखना खास होगा।
पैन इंडिया फिल्म होगी
पुरी जगन्नाथ की ये अनटाइटल्ड फिल्म एक पैन इंडिया फिल्म होगी। इसमें विजय सेतुपति और तब्बू प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के बारे में अभी बाकी जानकारी सामने नहीं आई है।
यह खबर भी पढ़ेंः Chitrangda Singh: 'बैटल ऑफ गलवां' में सलमान खान के साथ काम करने पर चित्रांगदा सिंह ने जताई खुशी, कही ये बात
‘भूत बंगला’ में नजर आएंगी तब्बू
वर्कफ्रंट की बात करें तो तब्बू प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' की तैयारी कर रही हैं, जिसमें अक्षय कुमार, जिशु सेनगुप्ता और वामिका गब्बी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म के अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है।