फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किंग 100: तब्बू के जन्मदिन पर फैंस को तोहफा, फिल्म से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक जारी, जानिए क्या भूमिका निभाएंगी?

Wed, 04 Nov 2026 12:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Tabu Birthday: अभिनेत्री तब्बू आज 04 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं।
  • इस खास मौके पर उनकी आगामी फिल्म 'किंग 100' से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है।
  • नागार्जुन अक्किनेनी ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए तब्बू को जन्मदिन की बधाई दी है।
विज्ञापन
किंग 100 में तब्बू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री तब्बू आज अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके प्रशसंकों को खास तोहफा मिला है। तब्बू की आगामी फिल्म 'किंग 100' से उनकी पहली झलक सामने आई है। वे 'महंती झांसी रानी' का किरदार निभाती नजर आएंगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

नागार्जुन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने तब्बू का 'किंग 100' से फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। अभिनेत्री लाल रंग की साड़ी पहने रौबदार अंदाज में नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ नागार्जुन ने लिखा है, 'अब आप हमारी यादों में 'महंती झांसी रानी' के रूप में बसी रहेंगी। आपने इस फिल्म को बहुत खास बना दिया। इस फिल्म से आपकी एक झलक पेश है'। 
 

किंग 100 में तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की 'किंग' से होगा टकराव
पोस्टर के साथ-साथ मेकर्स ने एक वीडियो भी साझा किया है। इसमें तब्बू का रौबदार अंदाज देखने को मिला है। वह ऐसी महिला की भूमिका में हैं, जो किस्मत पर यकीन नहीं करती और साफ कहती है, 'आई हेट लक'। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' से होगा।

विज्ञापन

28 साल बाद साथ नजर आएंगे तब्बू और नागार्जुन
  • फिल्म 'किंग 100' के जरिए नागार्जुन और तब्बू करीब 28 साल बाद बड़े परदे पर साथ नजर आएंगे। 
  • इससे पहले दोनों ने साल 1998 में आई तेलुगु फिल्म 'आविडा मा आविदे' में काम किया था। 
  • फिल्म 'किंग 100' का निर्देशन आरए कार्तिक ने किया है। इसे अन्नपूर्णा स्टूडियोज के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने तैयार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें