बबीता जी को क्यों आया गुस्सा?
इसी बीच अभिनेत्री मुनमुन दत्ता का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। 'तारक मेहता' में मुनमुन को बबीता जी की भूमिका में देखा जाता है। वायरल वीडियो में वे पैपराजी पर नाराज होती दिख रही हैं।
असित कुमार मोदी ने दर्शकों को कहा शुक्रिया
सीरियल को 18 साल पूरे होने पर निर्माता असित मोदी ने पोस्ट साझा कर खुशी जताई है। उन्होंने लिखा, '18 साल! यकीन नहीं होता कि आज इस सफर को पूरे 18 साल हो गए। जब तारक मेहता का उल्टा चश्मा की शुरुआत की थी, तब बस एक ही सपना था हर घर तक मुस्कान पहुंचे। आज लगता है कि वह सपना आप सभी के प्यार, विश्वास और आशीर्वाद से सच हो गया। आपने इस शो को सिर्फ देखा नहीं, बल्कि अपने परिवार का हिस्सा बना लिया। यही अपनापन हमारी सबसे बड़ी ताकत है और यही हमें हर दिन कुछ बेहतर करने की प्रेरणा देता है। इन 18 वर्षों में साथ निभाने, हंसने, मुस्कुराने और हमें अपना बनाने के लिए दिल से धन्यवाद'। आइए, इसी तरह साथ मिलकर हंसी और खुशियां बांटते रहें'।