फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की तीसरी सालगिरह पर स्वरा भास्कर ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें, फहद ने लिखी भावुक पोस्ट

Mon, 16 Feb 2026 07:00 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Swara Bhaskar And Fahad Ahmad Marriage Anniversary: स्वरा भास्कर और उनके पति फहद अहमद अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर दोनों ने तस्वीरें शेयर की हैं और बेहतरीन पोस्ट लिखी है।
विज्ञापन
स्वरा भास्कर, फहद - फोटो : इंस्टाग्राम@reallyswara
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

16 फरवरी को एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और उनके पति फहद अहमद की शादी के तीन साल पूरे हो गए। इस मौके पर दोनों ने जश्न मनाया है। कपल ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी रजिस्टर कराई थी। 16 फरवरी, 2023 को एक दिल को छू लेने वाले वीडियो के साथ उन्होंने अपनी शादी का ऐलान किया था।
विज्ञापन
Trending Videos

स्वरा भास्कर ने तीसरी सालगिरह पर शेयर की तस्वीरें
शादी की तीसरी सालगिरह पर, स्वरा भास्कर ने फहद के साथ अपनी कोर्ट मैरिज की तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में उनके वलीमा (रिसेप्शन) का एक अनदेखा वीडियो भी शामिल है। तस्वीरें शेयर करते हुए स्वरा ने कैप्शन में लिखा 'और बस ऐसे ही.. 3 साल हो गए!!! हम तीनों को सालगिरह की शुभकामनाएं। फहद हम हमेशा एक-दूसरे के साथ रहें, चाहे कितनी भी दिक्कत हो, झगड़ा हो। मुश्किल समय में भी हम एक-दूसरे के साथ रहें। एक-दूसरे को थामे रहें, एक-दूसरे का सम्मान करें और आने वाले सभी वर्षों में एक-दूसरे से प्यार करें।'

स्वरा ने आगे लिखा 'मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि तुम्हारे साथ यह जिंदगी मिली! आखिरी तस्वीर हमारी शादी को प्रेजेंट करती है।'
 

फहद ने स्वरा के लिए लिखी पोस्ट
इस मौके पर फहद ने भी स्वरा के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा 'शादी के तीन साल। मैं ईमानदारी से कह सकता हूं कि मैं तुम्हारी वजह से एक बेहतर इंसान हूं। तुमने मेरे सब्र को आकार दिया है। मेरे किरदार को मजबूत किया। कमिटमेंट को पूरा करने में मदद की है। तुमने हर उस मकसद को पूरा कराया जिस पर मैं विश्वास करता हूं। तुम्हारा प्यार मुझे दिशा देता है। तुम्हारी ताकत मुझे मकसद देती है। उस औरत को तीसरी सालगिरह मुबारक जिसने मुझे हर तरह से बेहतर बनाया।'
 
विज्ञापन

'पति पत्नी और पंगा' में आए थे नजर
स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने सितंबर 2023 में अपने पहले बच्चे, बेटी राबिया का स्वागत किया। स्वरा और फहद को रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में एक साथ देखा गया था। शो में कई दूसरे सेलेब्स ने भी हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें