फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swara Bhasker: ‘हम बिल्कुल राक्षस बन गए हैं’, कालकाजी मंदिर के सेवादार की हत्या पर स्वरा ने जताई नाराजगी

Mon, 01 Sep 2025 12:12 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Swara Bhasker On Sevadar Killing: दिल्ली के कालकाजी मंदिर में एक सेवादार की बेरहमी से की गई हत्या पर अब स्वरा भास्कर ने नाराजगी जताई है। जानिए अभिनेत्री ने क्या कुछ कहा।
विज्ञापन
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अक्सर हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखने के लिए जानी जाती हैं। अब उन्होंने एक बार फिर दिल्ली के कालकाजी मंदिर में 35 वर्षीय सेवादार की चौंकाने वाली हत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर हिंसा पर अपना गुस्सा जाहिर किया।

यह दिल दहला देने वाली घटना

विज्ञापन

स्वरा भास्कर ने इस मामले से जुड़े एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को अपने एक्स अकाउंट पर री-शेयर करते हुए, उस पर प्रतिक्रिया दी है। स्वरा ने जो वीडियो फुटेज शेयर किया है, उसमें कुछ लोग सेवादार की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। अभिनेत्री ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “यह बेहद भयावह और खतरनाक है। भारत में लोगों की पीट-पीटकर हत्या करना आम बात हो गई है। बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना। यह शर्मनाक है और हमारे समाज के बारे में वाकई परेशान करने वाली बात है। हम पूरी तरह से निर्दयी और राक्षसों की तरह बन गए हैं।”

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

यह घटना बीते शुक्रवार को देर रात हुई, जब प्रसाद वितरण को लेकर हुए विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया। पीड़ित योगेंद्र सिंह, जिन्होंने मंदिर में लगभग 15 वर्षों तक सेवा की थी, उन पर कथित तौर पर एक समूह द्वारा चुन्नी प्रसाद की मांग को अस्वीकार करने पर हमला किया गया। सिंह ने कथित तौर पर बताया था कि प्रसाद खत्म हो गया है, लेकिन बहस बढ़ गई।
पुलिस के अनुसार, इसके बाद हमलावरों ने सिंह को घसीटकर बाहर निकाला और लाठियों व घूंसों से तब तक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गए। घटनास्थल से एक विचलित करने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें पांच-छह लोग सेवादार को बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि वह जमीन पर बेसुध पड़ा हुआ है।

अब तक पांच लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी अतुल पांडे को स्थानीय लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इसके अलावा पुलिस ने चार अन्य लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें