'कश्मीर फाइल्स' पर विवादित बयान
फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की लोग बहुत तारीफ कर रहे थे। वहीं देश में एक तबका ऐसा भी था, जो इस फिल्म का विरोध कर रहा था। स्वरा भास्कर ने इस फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर कटाक्ष करते हुए लिखा था कि 'अगर आप चाहते हैं कि लोग आपको आपकी मेहनत और कामयाबी के लिए बधाई दें, तो पहले बीते 5 साल में उनके सिर पर बैठकर गंदगी मत फैलाइए.' स्वरा के इस ट्वीट पर काफी हंगामा हुआ था।
यह खबर भी पढ़ें: Swara Bhasker: ‘दिमाग और आत्मा से मरा हुआ समाज..’, छावा देखकर रोने वालों पर स्वरा का तंज; महाकुंभ पर भी बोलीं
'पद्मावत' फिल्म पर विवादित बयान
'पद्मावत' फिल्म में दिखाया गया है कि जब अलाउद्दीन खिलजी ने रानी पद्मावती को बुलाया था, तो उन्होंने जौहर कर लिया था। इस सीन पर स्वरा ने आपत्ति जताते हुए एक खुला खत लिखा था। इसमें उन्होंने लिखा था कि 'अगर किसी महिला का रेप हो जाता है, तो क्या उसके पास जीवन का अधिकार नहीं है. क्या महिलाओं के पास मृत्यु के अलावा और कोई दूसरा रास्ता नहीं है.' स्वरा के इस खत के वायरल होने पर काफी हंगामा हुआ था।
पाकिस्तान पर विवादित बयान
जून साल 2012 की बात है एक पाकिस्तानी फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा था 'ना बंटवारा हुआ होता और ना हम जलील हो रहे होते.' इस ट्वीट पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा, 'भाईसाहब, कहना पड़ेगा पाकिस्तानियों के जैसी कोई दुहाइयां नहीं देता. इतनी इज्जत से ऐतिहासिक तंज. भले ही आज तुम लोग मैच हार गए हो लेकिन तुमने ट्विटर जीत लिया है और साथ ही तुमने आज सभी भारतीयों का दिल भी जीत लिया है. जिनमें पाकिस्तान से नफरत करने वाले भारतीय संघी भी शामिल हैं.' स्वरा के इस ट्वीट पर काफी विवाद हुआ था।