कैसे शुरू हुआ विवाद?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब ऋचा चड्ढा ने नीट परीक्षा लीक और पुलिस के साथ झड़प को लेकर हो रहे प्रदर्शनों में शामिल एक युवा प्रदर्शनकारी का समर्थन किया। अभिनेत्री ने एक वायरल वीडियो शेयर करते हुए कुछ ऐसा लिखा, जिसकी सोशल मीडिया पर आलोचना हुई। उन्होंने अपनी टिप्पणी में बुजुर्गों की उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का मजाक उड़ाया, जिस पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी।
ऋचा चड्ढा ने क्या कहा था?
ऋचा चड्ढा ने लिखा है, 'सिर्फ इसलिए बुजुर्गों का सम्मान मत करिए कि वे सीनियर सिटिजन हैं। कुछ तो ऐसे लगते हैं जैसे उन्हें 'भक्ति-डिमेंशिया' हो गया हो। उन्हें गलतफहमी हो जाती है कि वे युवाओं का मुकाबला कर सकते हैं, जबकि वे खुद रात भर में 5 बार बाथरूम जाए बिना सो भी नहीं पाते। सिर्फ उम्र की वजह से उनका सम्मान न करें। वे बस आपसे पहले पैदा हुए थे। उन्हें सम्मान कमाने दें। सड़क के कोने पर सुरक्षित दूरी पर अखबार पर थोड़ा खाना रख दें। उनसे उलझें नहीं।
सुजैन बर्नर्ट ने ऋचा चड्ढा को क्या कहा?
सुजैन बर्नर्ट ने ऋचा की टिप्पणी को शेयर करते हुए लिखा, 'अच्छी बात है, आप कभी बुजुर्ग नहीं होंगे'। ऋचा की टिप्पणी पर सुजैन बर्नर्ट की तीखी प्रतिक्रिया ने उम्र और सम्मान को लेकर चल रही बहस को और बढ़ा दिया। बता दें कि सुजैन कई भाषाओं में भारतीय फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने रामधनु - द इंद्रधनुष, हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। इसके अलावा कई टीवी शो में भी नजर आई हैं।