यूजर्स को पसंद आई पोस्ट
इस पोस्ट को कई लोगों ने पसंद किया है और इस पर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है 'वह जिंदा हैं और हमेशा रहेंगे।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'कल ही मैंने द नेमसेक देखी। वह बहुत अच्छे एक्टर थे।' एक और यूजर ने लिखा 'इरफान की तरह कोई नहीं है।' एक और यूजर ने लिखा 'बॉलीवुड की खोई रूह को जिंदा करने वाला अमर कलाकार।'
इरफान खान का निधन कब हुआ?
फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक माने जाने वाले इस एक्टर ने भारत की कुछ सबसे बेहतरीन फिल्मों में काम किया। इसमें 'लाइफ इन ए मेट्रो', 'द लंचबॉक्स' और 'हिंदी मीडियम' शामिल हैं। यही नहीं उन्होंने विदेशी फिल्मों में भी अभिनय किया था। इरफान खान का 20 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था।