सार
Sussanne Khan And Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन और सुजैन खान की राहें अलग हो चुकी हैं। दोनों अलग-अलग अपनी जिंदगी में खुश हैं। लेकिन इस बीच सुजैन खान ने बेटे के जन्मदिन पर एक ऐसी तस्वीर साझा की है, जो सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही है। जानिए उस तस्वीर में क्या कुछ खास है।
अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें सुजैन अपने पूर्व पति अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ भी नजर आ रही हैं। दरअसल, सुजैन खान ने अपने बेटे रेहान रोशन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए अपने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें अपने बेटे की साझा की हैं। इनमें से एक तस्वीर में सुजैन और रेहान ऋतिक के साथ खड़े दिख रहे हैं, जो परफेक्ट फैमिली पिक्चर नजर आ रही है।
सुजैन ने बेटे को बताया अपना सबसे अच्छा दोस्त
सुजैन खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटे को बर्थडे विश करते हुए एक खूबसूरत नोट भी लिखा है। इस नोट में सुजैन लिखती हैं, “जन्मदिन मुबारक हो मेरे रेस्टार। जिस पल तुम मेरी जिंदगी में आए, तुमने मुझे सबसे मजबूत बनने की शक्ति दी। तुम मेरी दुनिया हो। तुम्हारी आत्मा, तुम्हारा दिल, तुम्हारा दिमाग, सबसे लचीली मजबूत आत्मा है। तुम अपनी यात्रा में जो कुछ भी करोगे, वो तुम्हारे आस-पास के हर व्यक्ति को रोशन करेगा। तुम्हारी चमक हर किसी को रोशन कर देती है। यही तुम्हारी महाशक्ति है। मेरे बेटे मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त हो, मेरे सच का आईना हो और मुझे तुम्हारी मां होने पर बहुत गर्व है।” इस दिल छू लेने वाले पोस्ट के साथ सुजैन ने कई तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें ऋतिक भी साथ में नजर आ रहे हैं।"
यह खबर भी पढ़ें: Ravi Kishan: 'लापता लेडीज' अभिनेता ने शेयर किया आमिर खान का पोस्ट, यूजर बोले- ‘भौकाल तो रवि भैया का रहा..’
बच्चों के लिए अक्सर साथ दिखते हैं ऋतिक-सुजैन
सुजैन और ऋतिक अब भले एकसाथ न हों, लेकिन वो अपने माता-पिता के लक्ष्य और कर्तव्यों को नहीं भूले हैं। दोनों अक्सर ही अपने बेटों के साथ नजर आते हैं और जब भी बच्चों को जरूरत होती है, दोनों साथ में खड़े नजर आते हैं। यही वजह है कि आज बेटे के जन्मदिन पर भी सुजैन ने ऋतिक और बेटे के साथ अपनी तस्वीर साझा करके फैंस को अपनी फैमिली की एक परफेक्ट पिक्चर दिखलाई। सुजैन की ओर से साझा की गई कई तस्वीरों में रेहान के कई पारिवारिक समारोहों के दौरान के कैंडिड पलों की झलक दिखाई गई है।
यह खबर भी पढ़ें: World Theatre Day 2025: सामाजिक समस्याओं पर प्रहार करते दो नाटक, अखिलेंद्र का कविता पाठ और उत्सव रंगमंच का
14 साल चली ऋतिक-सुजैन की शादी
ऋतिक रोशन और सुजैन खान की शादी साल 2000 में हुई थी। दोनों के दो बेटे भी हैं, रेहान रोशन और ऋदान रोशन। ऋतिक-सुजैन किसी वक्त में बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल में गिने जाते थे। हालांकि, साल 2014 में दोनों का रिश्ता बिगड़ गया और दोनों ने तलाक ले लिया। दोनों के फैंस के लिए ये फैसला काफी हैरान करने वाला था।