फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Sen: सुष्मिता सेन को देख लोगों को क्यों याद आईं राखी सावंत, अभिनेत्री के वीडियो पर आए ढेरों रिएक्शन्स

Sat, 19 Jul 2025 12:27 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sushmita Sen Trolled: 90 के दशक की खूबसूरत बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन हाल ही में एक इवेंट पर पहुंचीं, जहां एक बार फिर अपने लुक्स को लेकर वो चर्चाओं में रहीं। इस दौरान के एक्ट्रेस के वीडियोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
सुष्मिता सेन और राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम- @filmygyan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई की चकाचौंध से सजी एक शाम में शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन और फातिमा सना शेख की मौजूदगी ने काफी सुर्खियां बटोरीं। दोनों अभिनेत्रियां एक इवेंट के दौरान साथ नजर आईं और उनके बातचीत करते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया। लेकिन जहां फैंस ने दोनों सितारों के बीच की बॉन्डिंग को पसंद किया, वहीं सुष्मिता सेन का नया लुक ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला। 
विज्ञापन


नए लुक को लेकर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस
1994 में मिस यूनिवर्स बनने के बाद सुष्मिता सेन सिर्फ देश की शान बनीं बल्कि हिंदी सिनेमा में भी अपनी खास जगह बनाई। हालांकि अभिनेत्री इन दिनों अपने बदले-बदले से लुक को लेकर चर्चाओं में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुष्मिता ने हाल ही में अपने चेहरे पर कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट खास तौर पर बोटॉक्स और फिलर्स कराए हैं। यही बदलाव उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहे हैं और यही वजह बन गई ट्रोलर्स के लिए निशाना साधने की।
 


लोगों ने दी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। लोगों ने उनके बदले हुए चेहरे पर ढेर सारे कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा- 'इस बोटॉक्स या फिलर ने मेरी फेवरेट अभिनेत्री के चेहरे को तबाह करके रख दिया है।' 
विज्ञापन




वहीं एक दूसरे यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि वो अब सुष्मिता कम बल्कि राखी सावंत ज्यादा लग रही हैं। एक और यूजर ने लिखा- 'इतनी सुंदर थीं सुष्मिता सेन, अब क्या करा लिया।'





पहले भी कई एक्ट्रेसेस हो चुकीं ट्रोल
बता दें ये पहली बार नहीं है जब किसी अभिनेत्री को उनके शरीर या लुक को लेकर पब्लिकली ट्रोल किया गया हो। इससे पहले भी कई एक्ट्रेस कॉस्मेटिक सर्जरी के बाद सोशल मीडिया की आलोचनाओं का सामना कर चुकी हैं, जिनमें जाह्नवी कपूर, मौनी रॉय, दिशा पाटनी समेत कई एक्ट्रेसेस शामिल हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें