फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Sen: पाकिस्तानी कलाकारों पर सुष्मिता सेन का बयान सुन खुश हुए फैंस; बोले- वाह, कितना सुंदर जवाब दिया

Sat, 12 Apr 2025 11:51 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sushmita Sen On Pakistani Actors: पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान जल्द ही फिल्म 'अबीर गुलाल' से बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर सुष्मिता सेन ने अपनी बात रखी है।
विज्ञापन
सुष्मिता सेन, फवाद खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2016 से भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के लिए काम करने पर पाबंदी है। लेकिन पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान फिल्म 'अबीर गुलाल' से बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने को लेकर बहस छिड़ गई है। इस पर अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने अपनी बात रखी है। उनके बयान से फैंस काफी खुश हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

पाकिस्तानी कलाकारों पर बोलीं सुष्मिता सेन
हाल ही में सुष्मिता सेन एक कार्यक्रम में पहुंचीं। ऐसे में उनसे पैपराजी ने पूछा कि पाकिस्तानी कलाकार जैसे फवाद खान के भारत में काम करने पर उनका क्या विचार है? इस पर सुष्मिता सेन ने कहा 'देखिए मुझे सिर्फ इतना पता है कि हुनर और रचनात्मकता पर कोई पाबंदी नहीं होती। होनी भी नहीं चाहिए। हमारा क्षेत्र और स्पोर्ट्स ऐसे क्षेत्र हैं जहां पाबंदी नहीं होनी चाहिए। रचनात्मकता आजादी से आती है। मैं चाहती हूं कि किसी के लिए सरहद नहीं होनी चाहिए।'
यह खबर भी पढ़ें: Sunny Deol: फवाद खान के बॉलीवुड में वापसी पर सनी देओल ने रखी राय, बोले- राजनीति की तरफ नहीं जाउंगा
 

सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम @sushmitasen47
पाकिस्तानी कलाकारों पर पाबंदी की मांग वाली याचिका खारिज
आपको बता दें कि साल 2016 में पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत में काम करने पर कथित तौर से पाबंदी लगा दी गई थी। हालांकि इस बारे में सरकार की तरफ से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया। हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट ने अधिकारिक तौर पर पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत में काम करने पर पाबंदी लगाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया था।
यह खबर भी पढ़ें: Gajra Kottary: 'बालिका वधू' और 'अस्तित्व' फेम गजरा कोट्टारी इस शो से कर रहीं टीवी पर वापसी, मजेदार है कहानी
विज्ञापन

फवाद खान और वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पाकिस्तानी कलाकार ने किया भारत में काम
पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की बात की जाए तो उन्होंने 'खूबसूरत', 'ऐ दिल है मुश्किल', 'कपूर एंड संस' में काम किया है। उनकी अदाकारी को लोगों ने पसंद किया। वह वाणी कपूर के साथ आरती एस बगड़ी की फिल्म 'अबीर गुलाल' से बॉलीवुड में वापस आ रहे हैं। ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म इसी साल 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें