फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Sen: ‘यह तुम्हारा साल है शोना’, सुष्मिता सेन ने अपने पहले प्यार को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

Thu, 04 Sep 2025 08:46 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sushmita Sen Wish For Daughter: सुष्मिता ने अपनी बड़ी बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक प्यारा सा नोट साझा किया है।
विज्ञापन
सुष्मिता सेन और बेटी रेनी सेन - फोटो : इंस्टाग्राम-@sushmitasen47
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिस यूनिवर्स रह चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन आज अपने पहले प्यार का जन्मदिन मना रही हैं। ये पहला प्यार कोई और नहीं बल्कि उनकी बड़ी बेटी रेनी सेन है। आज रेनी के जन्मदिन पर सुष्मिता ने बड़े ही खास अंदाज में बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। एक्ट्रेस ने बेटी को अपना पहला प्यार बताते हुए सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा नोट भी साझा किया है।

बेटी पर है सुष्मिता को गर्व

विज्ञापन

सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर रेनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में सुष्मिता ने रेनी की बचपन से लेकर अभी तक की कई फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में रेनी कभी अपनी मां के साथ तो कभी अपनी बहन के साथ नजर आ रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए सुष्मिता ने एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है।
बेटी रेनी को अपना पहला प्यार बताते हुए सुष्मिता ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो मेरा पहला प्यार। तुम ईश्वर का सबसे प्यारा तोहफा हो, जिसने मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। तुम्हे वो ही प्यार मिले, जो तुम सब पर बरसाती हो। तुम्हारे सभी सपने पूरे हों। यह तुम्हारा साल है मेरी शोना। मुझे तुम पर हमेशा गर्व रहेगा। हमेशा जीत हासिल करो। यह पार्टी टाइम है। तुम मेरी सबसे अच्छी बच्ची और अब तक की सबसे अच्छी दीदी हो।’
विज्ञापन



सुष्मिता ने दो बेटियों को लिया है गोद
सुष्मिता सेन एक सिंगल पेरेंट हैं। उन्होंने दो बेटियों को गोद लिया है।  साल 2000 में उन्होंने रेनी को गोद लिया था। जबकि साल 2010 में अलीशा उनके परिवार का हिस्सा बनी हैं। आज रेनी अपना जन्मदिन मना रही हैं। अभी लगभग एक हफ्ते पहले ही सुष्मिता की छोटी बेटी अलीशा का जन्मदिन था। तब भी सुष्मिता ने एक प्यारा सा नोट लिखा था।

‘आर्या 3’ में नजर आई थीं सुष्मिता
वर्कफ्रंट की बात करें तो सुष्मिता सेन आखिरी बार साल 2024 में आई उनकी वेब सीरीज ‘आर्या 3’ में नजर आई थीं। यह एक पॉपुलर सीरीज है, जिसके तीन पार्ट आए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें