दिशा सालियान की मौत के बाद परेशान थे सुशांत
श्वेता ने यह भी दावा किया कि दिशा सालियान की मौत के बाद सुशांत काफी परेशान रहने लगे थे। दिशा सालियान सुशांत की मैनेजर थीं और मुंबई की एक बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरने के बाद उनकी मौत हो गई थी।
श्वेता ने बताया कि दिशा की मौत के बाद सुशांत बार-बार कहते थे कि ‘वे उन्हें भी नहीं छोड़ेंगे।’
उन्होंने कहा, ‘दिशा सालियान की मौत के बाद वह बहुत परेशान थे। वह कहते रहते थे कि वे लोग उन्हें भी नहीं छोड़ेंगे। मुझे नहीं पता। शायद उनके पास कोई ऐसी जानकारी थी, जिसे वह सामने लाने वाले थे। शायद कुछ ऐसा ही था।’
जब श्वेता से पूछा गया कि सुशांत के ‘वे लोग’ कहने का मतलब क्या बॉलीवुड से था, तो उन्होंने कहा कि ‘हम नहीं जानते।’
अब हमें CBI से क्लोजर नहीं चाहिए
श्वेता ने यह भी कहा कि अब वह CBI से किसी तरह का क्लोजर नहीं चाहती हैं। वह अब सुशांत की जिंदगी और उनकी विरासत को सेलिब्रेट करना चाहती हैं।
उन्होंने कहा, ‘अब हमें CBI से क्लोजर नहीं चाहिए। हम जानते हैं कि क्या हुआ था। वे जो भी कर रहे हैं, शायद कवर-अप कर रहे हैं। लेकिन हमारे दिल में हम जानते हैं कि क्या हुआ था।’
सुशांत की मौत को लेकर आज भी सवाल
- सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई के अपने घर में मृत पाए गए थे।
- उनकी मौत को लेकर आत्महत्या से लेकर साजिश तक कई तरह के दावे सामने आए।
- उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति शुरुआत से ही इस मामले में इंसाफ की मांग करती रही हैं।
ये भी पढ़ें- ‘अवारापन’ के फ्लॉप होने से निराश हुई थीं श्रिया सरन; नॉमिनेशन के बावजूद अवॉर्ड शो में नहीं मिला था न्योता