फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suriya: सूर्या-ज्योतिका की बेटी दीया की फिल्मों में एंट्री, 'लीडिंग लाइट' से निर्देशक के तौर पर की शुरुआत

Sat, 27 Sep 2025 09:15 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Suriya’s Daughter First Movie: एक्टर सूर्या की बेटी दीया भी अब माता-पिता के कदमों पर चल रही हैं। उन्होंने बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत की है।

विज्ञापन
सूर्या, ज्योतिका और दीयासो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ स्टार सूर्या और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस ज्योतिका की एक्टिंग विरासत को अब उनकी बेटी दीया सूर्या आगे ले जा रही हैं। हालांकि, दीया ने माता-पिता की तरह अभिनय की दुनिया में नहीं, बल्कि बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत की है। दीया ने पारिवारिक बैनर 2डी एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित डॉक्यू-ड्रामा शॉर्ट फिल्म 'लीडिंग लाइट' से निर्देशन में कदम रखा है। 

फिल्मी दुनिया में काम करने वाली महिला क्रू की कहानी दिखाती है फिल्म

विज्ञापन

'लीडिंग लाइट' बॉलीवुड में काम करने वाली महिला क्रू के सफर पर केंद्रित है। मौजूदा वक्त में यह फिल्म लॉस एंजिल्स के रीजेंसी थिएटर में ऑस्कर क्वालीफाइंग रन के लिए प्रदर्शित हो रही है, जो दीया के करियर की एक शानदार शुरुआत है। 'लीडिंग लाइट' एक डॉक्यूमेंट्री ड्रामा है, जो फिल्म मेकिंग में पर्दे के पीछे रहकर लाइटनिंग का काम करने वाली महिलाओं के जीवन और उनके सफर को दिखाती है। यह एक ऐसा पहलू और लोग हैं, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। इनकी कहानियां शायद ही कभी पर्दे पर दिखाई देती हैं। ऐसे में एक ऐसे विषय पर बनी फिल्म से अपनी शुरुआत करना दीया की हिम्मत को दिखाता है।

दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों को पसंद आ रही फिल्म
यह शॉर्ट फिल्म 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रीजेंसी थिएटर में हर दिन प्रदर्शित हो रही है। अपने नए नजरिये और जबरदस्त कहानी कहने के अंदाज से 'लीडिंग लाइट' दर्शकों और समीक्षकों दोनों का ध्यान आकर्षित कर रही है।

सूर्या और ज्योतिका हैं निर्माता

विज्ञापन

इस फिल्म के निर्माता सूर्या और ज्योतिका हैं, जिन्होंने अपनी बेटी के इस प्रोजेक्ट को सपोर्ट किया है। उन्होंने फिल्म की शुरुआत की घोषणा करते हुए कहा कि 2डी एंटरटेनमेंट के बैनर तले, हमें दीया सूर्या द्वारा निर्देशित एक डॉक्यू-ड्रामा 'लीडिंग लाइट' का समर्थन करते हुए गर्व हो रहा है। यह बॉलीवुड की महिला क्रू के जीवन पर आधारित है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें