फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suriya 44: क्रिसमस पर सूर्या के प्रशंसकों को मिलेगा खास तोहफा, 'सूर्या 44' के शीर्षक से पर्दा उठाएंगे निर्माता

Tue, 24 Dec 2024 02:01 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Suriya 44: सुपरस्टार सूर्या की अगली फिल्म 'सूर्या 44' के निर्माता अब दर्शकों को क्रिसमस पर बड़ा तोहफा देने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने पोस्ट भी साझा किया है। 
विज्ञापन
'सूर्या 44' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorsuriya/@ksubbaraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार सूर्या इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सूर्या 44' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सूर्या ने अपनी 44वीं फिल्म के लिए फिल्म निर्माता कार्तिक सुब्बाराज के साथ हाथ मिलाया है। इस प्रोजेक्ट को अस्थायी रूप से सूर्या 44 नाम दिया गया है, जिसे एक अलग दौर में सेट की गई एक्शन-ड्रामा फिल्म बताया जा रहा है। कुछ समय पहले निर्माताओं ने फिल्म से अभिनेता का नया पोस्टर भी जारी किया था। वहीं अब फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

कब आएगा शीर्षक टीजर
सूर्या की अगली फिल्म का निर्देशन कर रहे निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज ने सोमवार को फिल्म के शीर्षक टीजर के बारे में अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि सूर्या 44 का टाइटल टीजर 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन रिलीज किया जाएगा। गौरतलब है कि फिल्म की शूटिंग अक्तूबर में ही पूरी हो गई थी। निर्माताओं ने आज फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए यह अपडेट दिया है।

फिल्म के कलाकार
सूर्या 44 में पूजा हेगड़े, जयराम, जोजू जॉर्ज और करुणाकरण मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके जरिए पूजा हेगड़े तमिल फिल्म उद्योग में वापसी कर रही हैं।संगीतकार संतोष नारायणन के साथ फिल्म के तकनीकी दल में सिनेमैटोग्राफर श्रेयस कृष्णा, संपादक शफीक मोहम्मद, कला निर्देशक जैक्सन, एक्शन कोरियोग्राफर केचा खम्फाकडी और कॉस्ट्यूम डिजाइनर प्रवीण राजा शामिल हैं।
विज्ञापन

सूर्या की आगामी फिल्म
सूर्या और कार्तिक सुब्बाराज के बीच यह पहला सहयोग है। सूर्या 44 का निर्माण कार्तिक के स्टोन बेंच फिल्म्स बैनर और सूर्या के 2डी एंटरटेनमेंट द्वारा सह-निर्मित किया गया है। सूर्या 44 के अलावा, अभिनेता सूर्या आरजे बालाजी और संगीतकार साई अभ्यंकर के साथ अपनी 45वीं फिल्म पर भी काम कर रहे हैं। 'सूर्या 45'में त्रिशा, नट्टी, इंद्रांस और स्वासिका विजय भी हैं। यह फिल्म हाल ही में फ्लोर पर आई है।
Pushpa 2 Collection: तीसरे सोमवार रफ्तार में दौड़ी 'पुष्पा 2' की गाड़ी, 19वें दिन भी सभी फिल्मों से निकली आगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें