भारतीय टेलिविजन अभिनेत्री सुरभि ज्योति ने एक अलग अंदाज मे अपनी शादी की खबरों पर मोहर लगा दी अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। ऐसे में टेलिविजन की जोया ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड, अभिनेता सुमित सूरी से 27 अक्तूबर, 2024 को उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में अहाना लग्जरी रिसॉर्ट में शादी के बंधन में बंधने की घोषणा की है। शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल एक पोस्ट केे जरिए उन्होंने इस बात की पुष्टि की है। आइए जानते हैं दोनों के प्यार की कहानी कब और कहां से शुरू हुई थी?
सुरभि ज्योति
- फोटो : इंस्टाग्राम @surbhijyoti
कैसे हुई मुलाकात
सुरभि ज्योति और सुमित सूरी की पहली मुलाकात एक म्यूजिक वीडियो के सेट पर हुई थी। 'हांजी- द मैरिज मंत्रा' म्यूजिक वीडियो था जिसमें उन्हें दूल्हा-दुल्हन का किरदार निभाना था। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री जल्दी ही एक ऑफ-स्क्रीन प्रेम कहानी में बदल गई। सुरभि ने सुमित सूरी के साथ अपने रिलेशनशिप को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल एक पोस्ट केे जरिए किया था। इसके बाद कपल ने पिछे मुड कर नही देखा दोनों अक्सर एक साथ तस्वीर शेयर करते रहते है। लंबे समय तक डेट करने के बाद कपल ने शादी को फैसला किया है।
सुरभि ज्योति
- फोटो : इंस्टाग्राम @surbhijyoti
वेडिंग डेस्टिनेशन हुई फाइनल
सुरभि और सुमित अपने दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी करेंगे। खबरों की मानें तो सुरभि और सुमित की शादी में पर्यावरण को लेकर कुछ अनुष्ठान शामिल होंगे। वहीं, बता दें कि दोनों की शादी की खबरें काफी दिनों से मीडिया लाइमलाइट का हिस्सा थीं। पहले इस कपल ने इस साल मार्च में शादी करने की योजना बनाई थी और राजस्थान में जगह की तलाश भी शुरू कर दी थी। हालांकि, कपल को इसमें सफलता नहीं मिली जगह और तैयारी से जुड़ी समस्याओं के कारण उन्होंने शादी की तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला किया।
सुरभि ज्योति
- फोटो : इंस्टाग्राम @surbhijyoti
सोशल मीडिया पर मिलीं शुभकामनाएं
अब फैंस का भी इंतजार खत्म हुआ, क्योंकि सुरभि ज्योति और सुमित सूरी 27 अक्तूबर को हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। अभिनेता सुमित सूरी से 27 अक्तूबर, 2024 को उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में अहाना लग्जरी रिसॉर्ट में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इस जोड़े ने शनिवार को अपनी शादी की पुष्टि की और रोमांटिक तस्वीर साझा कीं। सुरभि की तस्वीरों को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वाह तो आखिर आपने अनाउंसमेंट कर ही दी'। एक और यूजर ने लिखा, 'सुरभि और सुमित कितने प्यारे लग रहे हैं।'
Pooja Hegde: पूजा हेगड़े ने काटा डेविड धवन की फिल्म से श्रीलीला का पत्ता? अब वरुण धवन के साथ करेंगी रोमांस!