फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supriya Pathak: सुप्रिया पाठक ने शाहिद कपूर को बताया अपना बेटा, बोलीं- ‘मैं बच्चों की दोस्त की तरह हूं’

Fri, 11 Jul 2025 07:13 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Supriya Pathak On Shahid Kapoor: सुप्रिया पाठक ने पति पंकज कपूर और उनकी पहली पत्नी नीलिमा अजीम के बेटे शाहिद कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की।
विज्ञापन
सुप्रिया पाठक और शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी मां नीलिमा अजीम के साथ बड़े होने के बावजूद अभिनेता शाहिद कपूर के अपने पिता पंकज कपूर और अब उनकी पत्नी व अभिनेत्री सुप्रिया पाठक से काफी अच्छे रिश्ते हैं। अक्सर ही शाहिद कपूर को सुप्रिया पाठक के साथ भी देखा जाता है। अब सुप्रिया पाठक ने शाहिद कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की है। साथ ही उन्होंने शाहिद को अपना बेटा बताया है।

शाहिद और मेरा मां-बेटे का है रिश्ता

विज्ञापन

बीबीसी न्यूज हिंदी के साथ बातचीत में सुप्रिया पाठक ने शाहिद कपूर के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि वह मेरा बेटा है। बेटे के साथ तो नॉर्मल जैसा मां का रिश्ता होता है, वैसा ही है मेरा और शाहिद का भी रिश्ता है। वह सच में मेरा बेटा है। रूहान, शाहिद, सना, सभी मेरे बच्चे हैं। मैं उनसे लड़ सकती हूं, उन्हें प्यार कर सकती हूं, उनके साथ हंस सकती हूं, मैं उन सभी की दोस्त हूं। जाहिर है कि शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत के साथ भी सुप्रिया की बॉन्डिंग काफी अच्छी है।

एक महिला के व्यक्तित्व के कई पहलू होते हैं
इस दौरान सुप्रिया पाठक ने बताया कि वो किस तरह से अपने जीवन में अपने बाकी रिश्तों को निभाती हैं। उन्होंने कहा कि एक महिला के व्यक्तित्व के कई पहलू होते हैं और अगर वह अपने व्यक्तित्व के हर पहलू को तलाश करे, तो यह एक पूरी कहानी बन सकती है। मैं कभी भी रिश्ते बनाने के लिए मजबूर महसूस नहीं करती, ये सभी चीजें मेरे लिए स्वाभाविक रूप से आती हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Shruti Haasan: ‘मैं एक नास्तिक परिवार से आती हूं’, श्रुति ने बताया किस चीज से है कमल हासन को नफरत

‘रेड 2’ में नजर आई थीं सुप्रिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो सुप्रिया पाठक आखिरी बार अजय देवगन-रितेश देशमुख की ‘रेड 2’ में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने रितेश देशमुख की मां का रोल निभाया था। उनकी पाइपलाइन में और भी कई फिल्में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें