फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamal Haasan: कमल हासन को SC से झटका, तुरंत सुनवाई करने से किया इनकार, धमकियों के खिलाफ की थी सुरक्षा की मांग

Mon, 09 Jun 2025 01:43 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Thug Life in Karnataka: कमल हासन अभिनीत फिल्म ‘ठग लाइफ’ को कर्नाटक में रिलीज को लेकर मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सिनेमाघरों को सुरक्षा देने वाली याचिका की तत्काल सुनवाई से किया इनकार कर दिया है। 

विज्ञापन
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' को विवादों के कारण कर्नाटक में नहीं रिलीज किया गया था। हालांकि, इसकी रिलीज की मांग की गई तो सिनेमाघरों के मालिकों को कई धमकियां मिलीं। इस वजह से सिनेमाघरों को सुरक्षा देने की एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई थी, जिसकी सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। जानिए इस पर न्यायालय ने क्या कहा। 

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? 
कमल हासन अभिनीत 'ठग लाइफ' को लेकर उठे विवाद के कारण कर्नाटक थिएटर एसोसिएशन ने सुरक्षा प्रदान के लिए एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी। इसकी सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने कर्नाटक के थिएटर एसोसिएशन से कहा कि वो कर्नाटक उच्च न्यायालय का रुख करें। इसके अलावा न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा ने तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि सिनेमाघरों में अग्निशामक यंत्र लगाएं और याचिकाकर्ता से उच्च न्यायालय जाने को कहा।

ये खबर भी पढ़ें: Govinda: गोविंदा का करियर बर्बाद करने में इन चार लोगों का हाथ, अभिनेता की पत्नी सुनीता ने किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
अभिनेता कमल हासन ने अपनी फिल्म 'ठग लाइफ' के प्रमोशन के दौरान कन्नड़ भाषा पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद से उनका खूब विरोध हुआ था और उनकी फिल्म को कर्नाटक में ना रिलीज करने की मांग की गई थी। इसे देखते हुए कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' को कर्नाटक छोड़ बाकी जगह 5 जून को रिलीज कर दिया गया था। तभी से कर्नाटक में स्थित सिनेमाघरों को धमकियां मिल रही हैं। थिएटर एसोसिएशन की तरफ से याचिक दायर करने वाले एक वकील ने बताया कि फिल्म की स्क्रीनिंग का विरोध करने वाले कुछ समूह खुली धमकियां देते हुए कह रहे हैं कि सिनेमाघरों में आग लगा दी जाएगी। इसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। 

ठग लाइफ के बारे में
कमल हासन की 'ठग लाइफ' सिनेमाघरों में 5 जून को रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म का निर्देशन मणि रत्नम ने किया है। कमल हासन फिल्म के सह लेखक और सह पटकथा लेखक हैं। कई सालों बाद कमल हासन ने इस फिल्म में मणि रत्नम के साथ काम किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें