Supreme Court on Udaipur Files: इन दिनों फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' सुर्खियों में है। यह फिल्म 11 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने इसकी रिलीज पर रोक लगा दी है।
इन दिनों फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' सुर्खियों में है। यह फिल्म 11 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने इसकी रिलीज पर रोक लगा दी है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर के मांग की गई है कि फिल्म की रिलीज को 'कांवड़ यात्रा' समाप्त होने तक रोक दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
इसलिए वकील ने दायर की थी याचिका
वकील तशरीक अहमद ने कहा 'मैंने की थी कि इस फिल्म को कांवड़ यात्रा समाप्त होने तक रिलीज न किया जाए क्योंकि इसमें दो खास दृश्य हैं। इस दौरान असामाजिक तत्व सक्रिय रहते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इस यात्रा के पवित्र उद्देश्य में कोई बाधा न आए। हम किसी समाज को दोष नहीं दे रहे हैं। अदालत ने याचिका पर सुनवाई नहीं की।'
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इंकार
दरअसल सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई जिसमें मांग की गई कि कांवड़ यात्रा समाप्त होने तक फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' को रिलीज न किया जाए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने यह कहते हुए याचिका को खारिज कर दिया कि दिल्ली हाई कोर्ट पहले से ही फिल्म की रिलीज पर रोक लगा चुका है।
हाई कोर्ट ने लगाई फिल्म की रिलीज पर रोक
आपको बता दें कि इससे पहले जमीयत उलेमा-ए-हिंद और प्रशांत टंडन ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इस याचिका में दोनों ने सीबीएफसी की तरफ से फिल्म को सर्टिफिकेट देने के फैसले को चुनौती दी थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने अगले आदेश तक इसकी रिलीज पर रोक लागा दी है।
सुप्रीम कोर्ट जाएंगे फिल्म निर्माता
याचिकाकर्ताओं ने अपनी याचिका में तर्क दिया कि फिल्म की रिलीज से भाईचारे पर फर्क पड़ेगा और पब्लिक के लिए खतरा पैदा होगा।
हालांकि दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के बाद फिल्म निर्माता अमित जानी ने एएनआई से कहा था कि वह अदालत के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे।
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' साल 2022 में हुए कन्हैया लाल के मर्डर पर आधारित है। कन्हैया लाल राजस्थान के उदयपुर में एक टेलर थे। उन पर इल्जाम था कि उन्होंने भाजपा की प्रवक्ता नूपुर शर्मा के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की। इसके बाद कथित तौर पर उनका कत्ल कर दिया गया था। यह फिल्म 11 जुलाई को रिलीज होने वाली थी।