इस गाने में रानी और खेसारी लाल यादव के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिली है। खेसारी ने अपने कई सिग्नेचर डांस स्टेप किए हैं। गांव वाली पृष्ठभूमि पर आधारित इस गाने में परंपराओं की भी झलक है और रोमांस का तड़का है। गाने को खेसारी लाल यादव ने और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। गाने के बोल टुनटुन यादव ने लिखे हैं।
नेटिजंस क्या बोले?
खेसारी का यह गाना आज शनिवार को ही रिलीज हुआ है। अब तक इसे दो लाख 88 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कमेंट बॉक्स में नेटिजंस खूब तारीफ कर रहे हैं। खेसारी के फैंस लिख रहे हैं, 'यह गाना सीधे दिल में उतर रहा है'। वहीं, रानी की अदाकारी और डांस की भी तारीफ कर रहे हैं।