फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Superman OTT Release: थिएटर के बाद अब घर बैठे देखें 'सुपरमैन', जानें ओटीटी पर कहां और कब होगी रिलीज

Tue, 15 Jul 2025 05:03 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Superman Movie: जेम्स गन की सुपरहीरो फिल्म 'सुपरमैन' के ओटीटी रिलीज को लेकर अपडेट सामने आ गया है। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
फिल्म 'सुपरमैन' - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

11 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म 'सुपरमैन' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक अच्छा खासा परफॉर्म किया है। फिल्म न सिर्फ भारत में अच्छा प्रदर्शन कर रही है, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसके रिलीज का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। डेविड कोरेनस्वेट की दमदार एक्टिंग और शानदार ग्राफिक्स के चलते फिल्म की दुनियाभर में काफी चर्चा हो रही है। अब सवाल ये है कि फिल्म ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी।
विज्ञापन


ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे सुपरमैन?
अब जब फिल्म को थिएटर में रिलीज हुए कुछ दिन हो चुके हैं, फैंस ये जानना चाह रहे हैं कि वो इसे घर बैठे कब देख सकते हैं। बता दें लाइवमिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, ये फिल्म एचबीओ मैक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी इसकी ओटीटी रिलीज डेट की ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये फिल्म अगस्त 2025 के अंत तक ओटीटी पर दस्तक दे सकती है, क्योंकि वार्नर ब्रदर्स की पिछली फिल्मों को थिएटर रिलीज के 6 हफ्ते बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

फिल्म 'सुपरमैन' - फोटो : X
बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही 'सुपरमैन'
सुपरमैन ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी मजबूत पकड़ बनाई है। अब तक फिल्म करीब 28.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। पहले दिन फिल्म ने अलग-अलग भाषाओं में मिलाकर 7.25 करोड़, दूसरे दिन 9.5 करोड़, तीसरे दिन 9.25 करोड़ और चौथे दिन 2.25 करोड़ की कमाई की। खास बात ये है कि फिल्म को इंग्लिश के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी पसंद किया जा रहा है।

बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
भारत में इस समय कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में चल रही हैं, जिनमें 'सितारे जमीन पर', 'मेट्रो इन दिनों', 'आंखों की गुस्ताखियां' और 'मालिक' जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों के बावजूद 'सुपरमैन' दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रही है। इस फिल्म में एक्शन, इमोशन और विजुअल इफेक्ट्स का भरपूर मिश्रण देखने को मिल रहा है।

फिल्म का बजट और स्टारकास्ट
सुपरमैन का बजट भी काफी चर्चा में रहा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म पर करीब 1931.75 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। फिल्म में डेविड कोरेनस्वेट के साथ रेचल ब्रोसनाहन, निकोलस हॉल्ट, इसाबेला मर्सेड, नाथन फिलियन, एंथनी कैरिगन और एडी गैथेगी जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें