फिल्म ने चौथे दिन कितने कमाए?
'सुपरमैन' ने पहले दिन शानदार आंकड़े के साथ ऑपनिंग की थी। फिल्म ने पहले दिन 7.25 करोड़ कमाए जबकि दूसरे दिन 9.5 तो तीसरे दिन यानी रविवार को 9.25 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इसके अलावा सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन 1.58 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अब भारत में फिल्म की कुल कमाई 27.58 करोड़ पार पहुंच गई है।
स्टारकास्ट की दमदार मौजूदगी
‘सुपरमैन’ की कहानी जितनी दिलचस्प है, उतना ही प्रभावशाली इसकी स्टारकास्ट भी है। इस बार डेविड कोरेन्सवेट ने मैन ऑफ स्टील यानी सुपरमैन का किरदार निभाया है, जबकि निकोलस हॉल्ट को लेक्स लूथर के खलनायक रूप में दिखाया गया है। इनके साथ रेचेल ब्रॉसनहन (लोइस लेन), स्कायलर गिसोंडो (जिमी ओल्सन), एंथनी कैरिगन (मेटामॉर्फो), एडी गाथेगी (मिस्टर टेरिफिक), नाथन फिलियन (गाय गार्डनर) और इसाबेला मर्सेड (हॉकगर्ल) जैसे किरदारों ने फिल्म में कुछ हद तक जान फूंकी है।
भारत में डीसी की नई शुरुआत
जेम्स गन द्वारा रिबूट किए गए डीसी यूनिवर्स की ये पहली फिल्म है और भारत में इसकी ओपनिंग ने आने वाले समय के लिए मजबूत आधार तैयार किया है। खास बात ये है कि इस बार फिल्म में सुपरमैन के साथ उसका प्यारा डॉग क्रिप्टो भी दिखा, जिससे फिल्म को मजबूती मिली।